‼️अखिलेश के निर्देश पर!..कटरिया गांव पहुंचा सपा का प्रतिनिधिमंडल, 5 लाख सहायता देने की तैयारी‼️
- alpayuexpress
- 21 hours ago
- 1 min read
‼️अखिलेश के निर्देश पर!..कटरिया गांव पहुंचा सपा का प्रतिनिधिमंडल, 5 लाख सहायता देने की तैयारी‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
अप्रैल मंगलवार 28-4-2026
गाज़ीपुर:- ख़बर गाजीपुर जिले से है जहां पर कटरिया गांव में आज समाजवादी पार्टी का चार लोगों का डेलिगेशन अखिलेश यादव के निर्देश पर पहुंचने वाला था जिसको लेकर गांव के साथ ही साथ उसके आने जाने वाले सभी रास्तों पर पुलिस के द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है सभी रास्तों को बैरिकेडिंग करने के साथ ही साथ गांव के अंदर मीडिया के एंट्री पर भी पूरी तरह से रोक लगा दी गई है अब से कुछ देर पहले डेलिगेशन की चार सदस्य टीम को जिला अधिकारी पुलिस अधीक्षक के साथ ही दिग वाराणसी वैभव कृष्ण अपने साथ गांव के एंट्री पॉइंट से होते हुए पीड़ित परिवार तक पहुंचा है और संभव है कि आगे गांव के अंदर पुलिस परिवार से उन लोगों को मिलने का कार्य किया जाएगा बैरिकेडिंग पर तैनात अधिकारियों से बात की गई उन्होंने साफ राज्य में कहा कि गांव के अंदर मीडिया को जाना अलाउड नहीं है।
डेलिगेशन टीम के मुखिया पूर्व मंत्री रामाश्रय विश्वकर्मा से गाजीपुर के पुलिस लाइन में बात भी की गई उन्होंने इसको लेकर कहा कि अखिलेश यादव के निर्देश पर ₹500000 का चेक पीड़ित परिवार को देना है वही सहायता रांची पहुंचने जा रहा हूं वही मिलने को लेकर कहा कि यह पुलिस प्रशासन के ऊपर निर्भर करता है राष्ट्रीय अध्यक्ष की बात प्रशासन के लोगों से भी हो चुकी है।





Comments