top of page
Search

‼️BCCI स्पीड हंट में!.. 1300 युवाओं ने कराया पंजीकरण,35 तेज गेंदबाज जाएंगे लखनऊ‼️

  • alpayuexpress
  • 5 hours ago
  • 1 min read

‼️BCCI स्पीड हंट में!.. 1300 युवाओं ने कराया पंजीकरण,35 तेज गेंदबाज जाएंगे लखनऊ‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

जून रविवार 14-6-2026

गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर भारतीय क्रिकेट टीम में बड़े शहरों के ही खिलाड़ी नहीं दिखेंगे बल्कि अब गांव के रहने वाले नौजवान जिसे क्रिकेट में इंटरेस्ट है वह भी अब गेंदबाजी करते हुए नजर आ सकता है जी हां गाजीपुर में इन दोनों बीसीसीआई की तरफ से स्पीड हंट शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें गाजीपुर के साथ ही अन्य सात जनपदों के खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है जो गेंदबाजी करने में इंटरेस्ट रखते हैं ऐसे ही खिलाड़ियों के लिए स्पीड हंट कार्यक्रम का आयोजन गाजीपुर के सहजानंद महाविद्यालय में किया गया जहां पर बीसीसीआई की 14 सदस्य टीम गाजीपुर आकर यहां के गेंदबाजों को रखने का काम कर रही है इसके लिए क्रिकेट में गेंदबाजी करने में दिलचस्पी रखने वाले खिलाड़ी सुबह से ही लाइन लगाकर अपना रजिस्ट्रेशन कराने में नजर आए इस प्रतियोगिता में गाजीपुर जनपद के करीब 1300 खिलाड़ियों ने अपना नामांकन कराया है जिनके लिए 14 और 15 जून को इनके स्पीड का ट्रायल के साथ ही गेंदबाजी के अन्य बारीकियों पर नजर रखी जाएगी फिर इन 1300 लोगों में से 35 गेंदबाज को चुनकर लखनऊ भेजा जाएगा गाजीपुर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ खुद गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक ने किया और इस दौरान उन्होंने खुद गेंदबाज़ी किया जिनकी स्पीड करीब 75 से 80 का मापा गया है।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page