top of page
Search

⭕50 क्षय रोगियों को मिली पोषण पोटली!..डीएम ने निक्षय मित्र बनने की अपील की

  • alpayuexpress
  • 11 hours ago
  • 2 min read

‼️टीबी मुक्त गाजीपुर की ओर बड़ा कदम‼️

⭕50 क्षय रोगियों को मिली पोषण पोटली!..डीएम ने निक्षय मित्र बनने की अपील की

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

जून सोमवार 15-6-2026

गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जनपद गाजीपुर में टीबी मरीजों के पोषण एवं स्वास्थ्य सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में राइफल क्लब, गाजीपुर में लॉर्ड्स डिस्टलरी लिमिटेड के सहयोग से 50 क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित की गई। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील पांडेय एवं जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. रवि रंजन के नेतृत्व में टीबी मरीजों को आमंत्रित कर व्यवस्थित रूप से पोषण सामग्री का वितरण कराया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में 24 मार्च 2026 से 100 दिवसीय सघन टीबी खोज अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि जनपद में आधुनिक हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनों की पर्याप्त उपलब्धता है, जिनके माध्यम से मेडिकल मोबाइल वैन गांव-गांव पहुंचकर संभावित मरीजों की जांच कर रही है। प्रतिदिन लगभग 600 से 700 चेस्ट एक्स-रे किए जा रहे हैं, जबकि 20 हजार बलगम जांच का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि जिले के सभी विकास खंडों में ट्रू-नैट मशीनें उपलब्ध हैं। वर्तमान में जनपद में 19 ट्रू-नैट एवं 2 सीबी-नैट मशीनें कार्यरत हैं, जिनके माध्यम से संभावित टीबी मरीजों की बलगम जांच और चेस्ट एक्स-रे कराया जा रहा है। इससे रोग की शीघ्र पहचान और समय पर उपचार सुनिश्चित हो रहा है।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि प्रत्येक माह की 15 तारीख को सभी ब्लॉकों में टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित की जाती है, ताकि उपचार के साथ-साथ उनके पोषण स्तर में भी सुधार हो सके। जिलाधिकारी ने समाज के सभी सक्षम नागरिकों से "निक्षय मित्र" बनकर टीबी मरीजों को गोद लेने और उनके उपचार व पोषण में सहयोग करने की अपील की।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page