top of page
Search

⭕36 साल पुराने देवकली पंप कैनाल लूटकांड में!..कोर्ट पहुंचे आरोपी बृजेश सिंह,पेशी के बाद तुरंत लौटे

  • alpayuexpress
  • 3 hours ago
  • 1 min read

‼️दहशत की कहानी फिर चर्चा में‼️


⭕36 साल पुराने देवकली पंप कैनाल लूटकांड में!..कोर्ट पहुंचे आरोपी बृजेश सिंह,पेशी के बाद तुरंत लौटे

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ


मई मंगलवार 12-5-2026

गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर सीजेएम कोर्ट में 36 साल पुराने देवकली पंप कैनाल लूट कांड मामले में आरोपित बृजेश सिंह कोर्ट में पेश हुए कोर्ट में पेश होने के पश्चात कुछ देर बाद ही कोर्ट में पेश होने के बाद वापस रवाना हो गए मामला 3 दिसंबर 1990 का है।

बहुचर्चित देवकली पंप कैनाल लूटकांड मामले में मंगलवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में आरोपित बृजेश सिंह पेश हुए। गौरतलब है कि तीन दिसंबर 1990 की सुबह करीब 7:30 बजे सैदपुर थाना क्षेत्र में नहर निर्माण कार्य चल रहा था।उस दौरान सरफराज अंसारी मौके पर कार्य करा रहे थे। आरोप है कि तभी एक नीली मारुति कार से त्रिभुवन सिंह, विजयशंकर सिंह, बृजेश सिंह समेत दो अज्ञात व्यक्ति राइफल से लैस होकर पहुंचे थे। दहशत फैलाने के लिए उन्होंने फायरिंग करने के साथ मारपीट की। वहां खड़े ट्रक के टायर में गोली मारकर पंक्चर कर दिया था। किसी तरह से ठेकेदार व उसके कर्मचारी वहां से बचकर निकले थे। इसी मामले में वह अदालत पहुंचे थे। 

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page