‼️22 लाख की रकम खाते से गायब!..यूनियन बैंक के पूर्व मैनेजर समेत तीन पर कोर्ट का शिकंजा‼️
- alpayuexpress
- May 5
- 2 min read
‼️22 लाख की रकम खाते से गायब!..यूनियन बैंक के पूर्व मैनेजर समेत तीन पर कोर्ट का शिकंजा‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
मई मंगलवार 5-5-2026
गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर जनपद न्यायालय ने फर्जीवाड़े के एक मामले में यूनियन बैंक आफ इंडिया के तत्कालीन मैनेजर सहित तीन लोगों को तलब किया है इस बात की पुष्टि अधिवक्ता बाल मित्र केसरी ने पूरे मामले को बताते हुए किया।

उन्होंने बताया कि मामला 2019 का है गोड़ा शहरी के रहने वाले विजेंद्र बिंद जिन्होंने अपनी एक बिस्वा जमीन किसी को बेचा था जिसके बदले में उसने विजेंद्र के खाते में 22 लाख रुपए कैश ट्रांसफर किए थे शेष पैसा 16 लाख जिसमें 10 लाख और 3-3 लाख के चेक दिए थे जो उसने यूनियन बैंक आफ इंडिया के खाते में जमा कर दिए लेकिन उसके खाते में पैसा शो नहीं कर रहा था जिसके लिए उसने कई बार बैंक के मैनेजर राकेश सिंह से मुलाकात कर अपनी बात बताई तब बैंक मैनेजर ने उसे बाद में आने की बात कही और जब वह अगले दिन गया तब वहां पर अवधेश यादव ग्राम प्रधान फुल्लनपुर और रोहित सिंह को बैंक में बुला लिया और जब बिजेंदर वहां पहुंचा तब बैंक मैनेजर ने उन लोगों के सामने दो रिसिप्ट पर सिग्नेचर कराया और कहा कि ठीक है जाओ अब तुम्हारा पैसा ठीक हो जाएगा और उसके बाद उसने जब अपने बैंक पासबुक को प्रिंट कराया तब उसमें से 22 लाख की रकम अवधेश यादव के खाते में ट्रांसफर दिखाई गई थी। तब उसने बैंक मैनेजर से कहा कि यह पैसा कैसे ट्रांसफर हो गया तब बैंक मैनेजर ने कहा कि वह आपका दोस्त है इसलिए ट्रांसफर हो गया है इसके बाद उसने बैंक मैनेजर सहित तीनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया लेकिन पुलिस ने उसे मामले में एफआर लगा दिया जिसके बाद उसने कोर्ट का सहारा लिया और अब कोर्ट ने प्रथम दृष्टिया तीनों व्यक्ति आरोपियों को दोषी पाया और अब इन तीनों लोगों को धारा 419 और 420 सहित अन्य धाराओं के मामले में तलब किया है।





Comments