top of page
Search

‼️21 केंद्रों पर 21 मई को होगी लेखपाल भर्ती परीक्षा!..सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को दिए गए जरूरी निर्देश‼️

  • alpayuexpress
  • 2 days ago
  • 1 min read

‼️21 केंद्रों पर 21 मई को होगी लेखपाल भर्ती परीक्षा!..सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को दिए गए जरूरी निर्देश‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

मई रविवार 17-5-2026

ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर लेखपाल भर्ती की परीक्षा आगामी 21 मई को जनपद गाजीपुर के 21 परीक्षा केंद्रों पर होने वाली है और यह परीक्षा उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा कराया जा रहा है इस परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से भी तैयारियां पूर्ण करने का दावा किया जा रहा है और इसी को लेकर इस परीक्षा में लगाए गए सेक्टर मजिस्ट्रेट स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ ही केंद्र व्यवस्थापकों के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक ने एक तैयारी बैठक किया और इस बैठक के माध्यम से परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए और बताया गया कि इस परीक्षा को लेकर ड्यूटी में लगाए गए जो भी अधिकारी और कर्मचारी हैं उन्हें परीक्षा में क्या करना है।

जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह की बात माने तो यह परीक्षा गाजीपुर जनपद के 21 परीक्षा केंद्रों पर एक शिफ्ट सुबह 10 से 12 के बीच में होना है जिसमें करीब 7000 अभ्यर्थी शामिल होंगे और इस परीक्षा को सकुशल संपन्न कराना जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है और इसी जिम्मेदारी के तहत आज इस बैठक के माध्यम से इसमें लगे हुए सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं साथी परीक्षा किट का भी वितरण किया गया है।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page