⭕17 हजार लेने के बाद आधा ऑपरेशन छोड़!..मरीज को किया परेशान,हड्डी रोग विशेषज्ञ पर शोषण का आरोप
- alpayuexpress
- 15 hours ago
- 2 min read
‼️जिला अस्पताल में इलाज के नाम पर "धन उगाही" का खेल..‼️
⭕17 हजार लेने के बाद आधा ऑपरेशन छोड़!..मरीज को किया परेशान,हड्डी रोग विशेषज्ञ पर शोषण का आरोप

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
मई मंगलवार 19-5-2026
गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर जनपद के मेडिकल कॉलेज स्थित जिला अस्पताल में मरीजों के शोषण और डॉक्टर के द्वारा धन उगाही का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है ऐसा ही मामला एक बार फिर आया जब सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को करीब 10 दिन पहले मेडिकल कॉलेज में एडमिट किया गया और वहां के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर केके यादव के द्वारा ऑपरेशन करने की बात कही गई थी जिसके लिए ₹17000 भी लिए गए और ऑपरेशन से पूर्व डॉक्टर के द्वारा सीटी स्कैन नहीं करने की बात कही गई और बताया गया कि xray से काम हो जाएगा लेकिन जब वह ऑपरेशन थिएटर में लेकर गए और आधा ऑपरेशन कर दिए और उसके बाद उसे ओटी से बाहर निकाल दिया और बताया कि इसका पहले सीटी स्कैन करा कर लाओ तब मैं ऑपरेशन करूंगा।

आधा अधूरा ऑपरेशन होने के बाद मरीज और उनके परिजन काफी परेशान रहे डॉक्टर और फिर मेडिकल कॉलेज प्रशासन से कई बार गुहार बहु लगा लेकिन कोई भी सुनने को तैयार नहीं हुआ हालांकि मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने फोन पर उनसे परिजनों से लिखित शिकायत की मांग किया लेकिन परिजन पहले मरीज के इलाज हेतु उसे बीएचयू वाराणसी लेकर चले गए मरीज के परिजन ने बताया कि मरीज के हालात को देखते हुए जब डॉक्टर को फोन किया तब फोन पर ही बतमीजी चालू की करने लगे और पेशेंट को बाहर ले जाने की बात करने लगे।
पीड़ित में बताया कि डॉक्टर ने पहले ₹17000 ऑनलाइन लिए थे लेकिन बाद में उसे पैसे को ऑनलाइन ही वापस कर दिए और उसके पश्चात एक व्यक्ति आया जो उन्हें मेडिकल कॉलेज में बने एक सीढी के नीचे ले गया और वहां पर नगद पैसा लिया तब जाकर डॉक्टर ने इलाज करना शुरू किया था।
मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर आनंद मिश्रा ने बताया कि इस मामले की जानकारी हमें हुई थी और मैं मरीज के परिजन से लिखित में शिकायत मांगा है साथ ही आरोपी डॉक्टर को यह हिदायत दी गई है कि अभी आप ओटी में किसी भी तरह का कोई ऑपरेशन नहीं करेंगे वही पैसे के मामले पर कहां की इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है हालांकि बाद में पता चला है कि ऑपरेशन में इंप्लांट के लिए ₹17000 लिए गए थे।





Comments