top of page
Search

‼️17 हजार मानदेय से खुश हुए अनुदेशक!..पोर्टफोलियो सवाल पर भड़के ओमप्रकाश राजभर‼️

  • alpayuexpress
  • 2 days ago
  • 3 min read

‼️17 हजार मानदेय से खुश हुए अनुदेशक!..पोर्टफोलियो सवाल पर भड़के ओमप्रकाश राजभर‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

मई रविवार 17-5-2026

ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाने के बाद भी अभी तक संबंधित विभाग को पोर्टफोलियो नहीं दिया गया है इस सवाल पर मंत्री ओमप्रकाश राजभर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि ज्यादा चिंता है इतने दिन तक विस्तार नहीं हुआ 4 साल तक बिस्तार नहीं हुआ तब उन्हें चिंता नहीं थी अब मंत्री बन गए हैं वह भी हो जाएगा जो आपकी मंशा है।

उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग में पिछले कई सालों से अनुदेशक के पद पर कार्यरत शिक्षक का मानदेय 9000 से बढाते हुए अब ₹17000 कर दिया गया उन्हें अनुदेशकों का आज सम्मान समारोह का कार्यक्रम प्रदेश के सभी जनपदों में आयोजित किया गया था जिसके क्रम में गाजीपुर में आयोजित कार्यक्रम में पंचायती राज्य मंत्री ओमप्रकाश राजभर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने अनुदेशकों को सम्मानित करते हुए उन्हें उनके मानदेय का डमी चेक भी कमाया अनुदेशकों का आज सम्मान होने पर आज अनुदेशकों में काफी खुशी की लहर देखने को मिली बता दे की गाजीपुर जनपद में 375 अनुदेशकों का आज सम्मान कार्यक्रम किया गया।

इस मौके पर बात करते हुए पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश के 75वें जनपद में मानदेय वितरण और सम्मान का कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जब उनकी भर्ती हुई थी तब इनका मानदेय 7000 था और उसके बाद 2000 बढ़ाते हुए 9000 किया गया था और अब बढ़कर 17000 किया गया है जो 1 अप्रैल से लागू भी किया जा चुका है और सभी के खातों में अप्रैल का मानदेय विभाग के द्वारा भेजा भी जा चुका है। उन्होंने बताया कि निश्चित है कि अब विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ेगी।

राहुल गांधी का बयान की गलती सरकार की और भुगते जनता इस मामले पर उन्होंने कहा कि राहुल जी जब भी विदेश जाते हैं भारत को कटघरे में खड़ा करते हैं जी चुनाव आयोग के दम पर चुनाव जीते हैं इस चुनाव आयोग को कटघरे में खड़ा करते हैं ऐसे में उनके विषय में क्या कहा जाए।

अखिलेश यादव के भाई की अभी मौत हुई है और 13 दिन भी नहीं बीते और राजनीति शुरू कर दिए इस मामले पर उन्होंने कहा कि क्यों नहीं कहेंगे भाई की मौत हुई है तो कम से कम 13 दिन शोक तो मना लेना ही चाहिए लेकिन दूसरे दिन से ही शुरू हो गए जब वह शुरू हो गए तो हम लोगों को भी शुरू होना पड़ेगा।

अखिलेश यादव के पीडीए आरक्षण पर कहां की वह किस पीडीए की बात कर रहे हैं पहले वह सिद्ध करें अभी तक जो उनका पीडीए है वह परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी है जब 5 साल सरकार में थे तब उन्हें पीडीए की याद नहीं आई और जब सत्ता से 9 साल से दूर हैं तब उन्हें पीडीए की याद आ रही है। और उस वक्त सिर्फ उन्हें अपनी जाति याद आई उन्होंने कहा कि मुसलमानों के बारे में वह इसलिए बोलते हैं कि मुस्लिम उन्हें वोट दें और जब सरकार में रहे हैं तो सिर्फ अपनी जाति को बढ़ाया है।

वही मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाने के बाद भी अभी तक संबंधित विभाग को पोर्टफोलियो नहीं दिया गया है इस सवाल पर मंत्री ओमप्रकाश राजभर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि ज्यादा चिंता है इतने दिन तक विस्तार नहीं हुआ 4 साल तक बिस्तार नहीं हुआ तब उन्हें चिंता नहीं थी अब मंत्री बन गए हैं वह भी हो जाएगा जो आपकी मंशा है।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page