⭕15 से 22 मई तक लाल दरवाज़ा में लगेगा!..बिजली समस्या समाधान शिविर
- alpayuexpress
- 5 hours ago
- 1 min read
‼️बिजली समस्याओं का मौके पर समाधान‼️
⭕15 से 22 मई तक लाल दरवाज़ा में लगेगा!..बिजली समस्या समाधान शिविर

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
मई गुरुवार 14-5-2026
ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। 33/11 केवी पृथ्वीपुर पावर हाउस के अवर अभियंता द्वारा जानकारी दी गई है कि लाल दरवाज़ा, गाज़ीपुर क्षेत्र में बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान दिनांक 15 मई 2026 से 22 मई 2026 तक संचालित होगा।
अवर अभियंता ने बताया कि क्षेत्र के सभी बिजली उपभोक्ता इस दौरान अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते हैं। जिन उपभोक्ताओं को बिजली बिल, खराब मीटर, कनेक्शन, लो-वोल्टेज, तार एवं लाइन संबंधी दिक्कतें या अन्य किसी प्रकार की बिजली समस्या का सामना करना पड़ रहा है, वे निर्धारित अवधि में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
विभाग की ओर से उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे समय रहते अपनी समस्याओं का समाधान करा लें ताकि भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस विशेष अभियान के दौरान विभागीय कर्मचारी और अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर शिकायतों का निस्तारण करेंगे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पहल से क्षेत्र के हजारों बिजली उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से लंबित समस्याओं के समाधान के लिए यह अभियान काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।





Comments