top of page
Search

⭕विनीत राय के मासूम बेटे को!..गोद में लेकर भावुक हुए सांसद राजीव राय

  • alpayuexpress
  • 10 hours ago
  • 3 min read

‼️"शासन की लापरवाही" ने उजाड़ दिया पूरा परिवार‼️

⭕विनीत राय के मासूम बेटे को!..गोद में लेकर भावुक हुए सांसद राजीव राय

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

जून मंगलवार 2-5-2026

गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर होटल व्यवसायी विनीत राय हत्याकांड मामले में आज मऊ जनपद के समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय पीड़ित के परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे और इस दौरान उन्होंने विनीत राय के दो महीने के उस मासूम को भी अपने गोद में लिया जिसके सर से अब पिता का साया उठ चुका है लेकिन वह मासूम आज भी इन सब बातों से अनभिज्ञ है राजीव राय ने कहा कि आपने देखा होगा कि जब मैं उसे बच्चों को गोद में लिया तो मेरा भी कलेजा फट गया इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं इनका सभी कागजात को देखा तो एक सभ्य समाज का आदमी क्या करेगा इन्होंने 2023 से मुख्यमंत्री के सेक्रेटरी सहित तमाम जिम्मेदार अधिकारियों को पत्र पर पत्र लिखते रहे हैं लेकिन 3 साल के अंदर कोई भी कार्रवाई नहीं हुई उन्होंने बताया कि आरोपी शंकर पांडे को पीड़ित परिवार के लोगों ने खुद पकड़कर पुलिस को दिया था लेकिन सत्ताधारी दल के एक नेता के एक फोन काल पर उसे छोड़ दिया गया था।

इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस दिन यह घटना हुई उसे दिन मुख्यमंत्री जी मऊ जनपद में आए हुए थे उसके पहले ही मैंने कहा था कि आप अपने मंच से माफिया को हटाने की बात कर रहे होंगे तब वही माफिया आपके मंच के आसपास घूम रहे होंगे लेकिन यहां तो उससे भी बड़ी घटना हुई 2023 से लगातार लिखा पड़ी हो रही है लेकिन कार्रवाई कुछ भी नहीं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जब मऊ में गरज रहे थे उसके एक दिन पहले मऊ में घटना हुई और फिर उसी रात को गाजीपुर में हुई यह पूरी तरह से बेशर्मी की पराकाष्ठा है ऐसे में जब परिवार 2023 से लिख रहा था तो आपको तो सिर्फ परिवार से आकर माफी मांगना चाहिए आप शर्मिंदा भी नहीं होते हैं।

इस दौरान उन्होंने तंज करते हुए कहा कि ना जाने क्यों इनके बुलडोजर का रास्ता गुम हो जाता है इस दौरान उन्होंने कहा कि 2023 से अब तक शासन हो प्रशासन इस घटना का इंतजार कर रहा था । हम फिल्मों में देखा करते थे कि 25- 30 की संख्या में युवक आते हैं और मारपीट करते हैं लेकिन यहां की हकीकत वीडियो को भी मैंने देखा तोड़फोड़ कर रहे हैं लाखों का नुकसान भी किए थे।

उन्होंने कहा की गर्जना अब कम कीजिए और बुलडोजर को गलत पत्ते पर मत भेजिए उन्होंने कहा कि इन लोगों ने जितने भी अधिकारियों को अपना पत्र भेजा है या फॉरवर्ड किया है उन सभी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए या फिर उन्हें जेल भेजना चाहिए इस दौरान उन्होंने एक सांसद को तंत्र करते हुए कहा कि जिस संसद ने इनका सहयोग किया उन्हें संसद का गाड़ी शराब तस्करी में बिहार में पकड़ा गया था।

संगठित अपराध को लेकर कहा कि मैं एक टीचर भी हूं और जो मेरी समझ है जब भी बेरोजगारी बढ़ेगी। सत्ता निरंकुश होगा तो इसी तरह के दृश्य सामने आएंगे और गिरोह बनेंगे तो ऐसे ही दृश्य सामने आएंगे।

इस दौरान उन्होंने सवाल पूछा कि यहां पर अभी तक बुलडोजर क्यों नहीं आया क्योंकि उसके द्वारा कोई पहली घटना नहीं है अगर उसकी हिस्ट्रीसीट लो तो उस जिले में ही नहीं रहना चाहिए दो मुकदमा हो जाने पर आप जिलाबदर कर देते हैं उन्होंने कहा कि मैं SP से बात किया था तो उन्होंने कहा कि 1 साल से इस गिरोह के संबंध में कोई कंप्लेंट नहीं आया था।

इस दौरान उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच होनी चाहिए लेकिन सीबीआई से नहीं बल्कि किसी न्यायाधीश के द्वारा पूरे मामले की जांच होनी चाहिए मैं कहा कि जो भाषण बाजी होती है उन्हीं के साए में अपराधी भी पनपते हैं सत्ता के दबाव में पुलिस रीड़ विहीन हो जाती है और जब पुलिस रिन विहीन हो जाती है तब अपराधी पनपते हैं और ऐसे सभी लोग इनके शिकार होते हैं।

 
 
 

Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page