top of page
Search

‼️ग्राहकों के भरोसे ने रचा इतिहास!..जायसवाल TVS ने 101 TVS Raider सौंपकर बनाया नया कीर्तिमान‼️

  • alpayuexpress
  • 3 days ago
  • 2 min read

‼️ग्राहकों के भरोसे ने रचा इतिहास!..जायसवाल TVS ने 101 TVS Raider सौंपकर बनाया नया कीर्तिमान‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

जून शुक्रवार 12-6-2026

गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर जायसवाल TVS, महाराजगंज द्वारा आयोजित TVS Raider Mega Delivery Event मंगलवार को क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक अवसर बन गया। कार्यक्रम के दौरान ग्राहकों को एक साथ 101 नई TVS Raider मोटरसाइकिलों की डिलीवरी प्रदान की गई। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में मोटरसाइकिलों की डिलीवरी ने पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। शोरूम परिसर दिनभर उत्साह, उल्लास और खुशियों से सराबोर रहा।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण आकर्षक लकी ड्रॉ प्रतियोगिता रही, जिसमें सभी ग्राहकों को उपहार प्रदान किए गए। ग्रैंड प्राइज के रूप में सिम्फनी एयर कूलर ग्राम गोसियान, दुल्लहपुर निवासी श्रीमती प्रीतम देवी को प्रदान किया गया।

इस अवसर पर ग्राहकों ने बताया कि TVS Raider का स्पोर्टी लुक, शानदार माइलेज, दमदार परफॉर्मेंस तथा आधुनिक फीचर्स उन्हें सबसे अधिक आकर्षित करते हैं। ग्राहकों के अनुसार, यही खूबियां Raider को युवाओं की पहली पसंद बनाती हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए TVS मोटर कंपनी के टेरिटरी मैनेजर श्री आदित्य नारायण पाठक ने कहा कि "TVS Raider अपनी आकर्षक डिजाइन, अत्याधुनिक तकनीक, दमदार प्रदर्शन और बेहतरीन माइलेज के कारण देशभर में युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हुई है। ग्राहकों का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और हम उन्हें श्रेष्ठ उत्पाद एवं उत्कृष्ट सेवा अनुभव प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध हैं।" इस अवसर पर जायसवाल TVS के प्रबंध निदेशक श्री सुभीत जायसवाल ने कहा कि "एक साथ 101 TVS रेडर की डिलीवरी ग्राहकों के अटूट विश्वास और TVS ब्रांड की बढ़ती लोकप्रियता का प्रतीक है। ग्राहकों का भरोसा ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। हम केवल वाहन नहीं बेचते, बल्कि ग्राहकों के साथ दीर्घकालिक और विश्वासपूर्ण संबंध स्थापित करने में विश्वास रखते हैं।" उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी ग्राहकों, सहयोगियों एवं टीम सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी बेहतर बिक्री एवं सेवा अनुभव प्रदान करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रमोद, मनोहर, अभिषेक, विजय, रवि एवं विवेक यादव सहित पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने आगंतुक ग्राहकों का स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page