top of page
Search

‼️गंगा कटान रोकने को तीन परियोजनाएं पूरी!..शेष कार्य भी समय से होगा पूरा:-स्वतंत्र देव सिंह‼️

  • alpayuexpress
  • 3 days ago
  • 1 min read

‼️गंगा कटान रोकने को तीन परियोजनाएं पूरी!..शेष कार्य भी समय से होगा पूरा:-स्वतंत्र देव सिंह‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

जून शनिवार 20-6-2026

गाजीपुर:- खबर ग़ाज़ीपुर जिले से है जहां पर आज जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह गाजीपुर पहुंचे जहां पर वह अपने एक कार्यकर्ता के बड़े पिता की मृत्यु के उपरांत उनके दरवाजा करने पहुंचे थे और वहां पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया इस दौरान उन्होंने आने वाले दिनों में बाढ़ के मद्देनजर निरीक्षण करने और अधूरे कार्य पूरा होने के बारे में बताया।

उन्होंने गाजीपुर में आने का मुख्य मकसद आगामी दिनों में आने वाली बाढ़ को लेकर समीक्षा की बात कही उन्होंने बताया कि जनपद में जो भी बाढ़ के परियोजनाएं चलती है उनका लक्ष्य रहता है कि मैं मई शुरू करो और जून से पहले उसे खत्म कर लो उन्होंने बताया कि कुल 25 -26 परियोजनाएं बनाई गई है जिसमें से गाजीपुर में कुल आठ परियोजनाएं चल रही हैं उन्होंने बताया कि जो आठ परियोजनाएं चल रही है उसमें से तीन परियोजना पूरी तरह से कंप्लीट हो चुकी है अब उन स्थानों पर अब गंगा कटान नहीं होगी और शेष परियोजना बाढ़ आने से पहले ही पूर्ण कर दिया जाएगा उन्होंने बताया कि नहर विभाग के द्वारा जो नहर ग्रामीण इलाकों में संचालित की जाती है उन नहरों में भी इस बार पानी की कोई कमी नहीं रहेगी खास कर जब धान के फसल के लिए पानी की जरूरत होगी उस समय नहर में पानी रहेगी।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page