top of page
Search

‼️सीटों पर नहीं जीत पर हो फोकस!..कांग्रेस चाहे तो अकेले लड़े,दोस्ती बनी रहेगी:-अफजाल अंसारी‼️

  • alpayuexpress
  • 13 hours ago
  • 3 min read

‼️सीटों पर नहीं जीत पर हो फोकस!..कांग्रेस चाहे तो अकेले लड़े,दोस्ती बनी रहेगी:-अफजाल अंसारी‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

जून सोमवार 22-6-2026

गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन की बात चल रही है लेकिन अब कांग्रेस 403 सीटों पर अपनी प्रत्याशी उतारने की बात कर रही है इस मामले पर गाजीपुर का सांसद अफजाल अंसारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कांग्रेस के कुछ उत्साही नेता 403 सीट पर तैयारी करने की बात कह रहे हैं तो इसमें चकित होने की कोई बात नहीं है वह राष्ट्रीय पार्टी है ऐसे में उनके नेता और संगठन 403 सीट पर लड़ने की तैयारी कर रहा है तो हमारे जैसे व्यक्ति को प्रसन्नता है ऐसे में आप सवाल करेंगे कि आपका गठबंधन का क्या होगा ऐसे में उन्होंने बताया कि गठबंधन दो प्रकार का होता है जिसमें एक प्री पोल गठबंधन होता है दूसरा पोस्टपोल गठबंधन होता है ऐसे में कांग्रेस 403 सीट की तैयारी कर लिए हैं तो वह मुख्यमंत्री की भी घोषणा करेंगे और हम भी 403 सीट पर लड़ेंगे और हमारा मुख्यमंत्री का कैंडिडेट पहले से ही डिक्लेअर है ऐसे में चुनाव होगा और कांग्रेस के लगभग डेढ़ सौ सीट जीतकर आ गई तब भी 25 से 50 सीट कम पड़ेगा तब समाजवादी पार्टी पोस्टपोल गठबंधन के तहत उन्हें समर्थन दे देगी और उनकी सरकार और उनके मुख्यमंत्री बना देगी और सरकार के साथ सहयोगी के भूमिका में रहेगी।

और यदि समाजवादी पार्टी अधिक सीट जीतकर आ जाती है तो कमी कमी की पूर्ति कांग्रेस करेगी ऐसे में कांग्रेस सहयोग चाहती है तो हम पोस्टपोल एलायंस के लिए भी तैयार हैं ऐसे में वह अपने पूरे संगठन की ताकत से सभी सीटों के लिए तैयारी करें ऐसे में अलग लड़ेंगे तो और सफलता की उम्मीद रहेगी लेकिन हमारी दोस्ती बरकरार रहेगी। हमारे अध्यक्ष ने कह दिया है कि हमें सीट को लेकर कोई झंझट नहीं है ऐसे में आप जो सीट चाहते हैं इसका निष्पक्ष सर्वे कर लिया जाए ऐसे में उन्होंने साफ कहा है की सीट जीतना चाहिए सिर्फ चाहिए नहीं।

इस दौरान उनसे जब बिहार में भारत तिवारी के हुए एनकाउंटर पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि आप सभी सोशल मीडिया के जरीए देख रहे हैं कि वहां एनकाउंटर के पहले क्या-क्या हुआ और एनकाउंटर के बाद क्या-क्या हुआ ऐसे में उन्होंने कहा कि भारत तिवारी अकेले वीर तो है ही लेकिन जब मर गया है तब वह संविधान और कानून के हिसाब से गलत है क्योंकि उसने चाहे जो भी बकबक किया हो लेकिन उसने अपना हथियार भी दे दिया ऐसे में हथियार दे देने के बाद उसे मारा नहीं जाना चाहिए ऐसे में अगर कहा जाए कि वह पागल है तो छोड़िए उसे पर क्या कहा जाए ऐसे में एनकाउंटर करने वाले कल तक तो सोच रहे थे कि उन्हें बहुत बड़ा इनाम मिलेगा लेकिन अब पासा पलट गया जो चीफ मिनिस्टर ने ऐलान किया था कि मैं पुलिस को खुली छूट दे दिया और इस सरकार के लोगों ने उन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया ऐसे में अब वह जेल भी जाएंगे और सजा भी होगी ऐसे में बिहार की घटना से उत्तर प्रदेश पुलिस को भी सबक लेना चाहिए समाज में तमाम तरह के धार्मिक ग्रंथ में हमारे समाज में तमाम तरह के धार्मिक ग्रंथ भी हैं जिनकी मान्यता आस्था से जुड़ी हुई है लेकिन एक ऐसी भी पुस्तक है जिसे हम संविधान कहते हैं जिसे भारत का हर नागरिक स्वीकार किया है ऐसे में उसे संविधान के अनुसार इस तरह का कृत्य करने का अधिकार किसी को नहीं है।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page