‼️पाकिस्तान पहले अपने घर का झगड़ा सुलझाए,भारत के आंतरिक मामलों में दखल न दे:-अफजाल अंसारी‼️
- alpayuexpress
- 13 hours ago
- 3 min read
‼️पाकिस्तान पहले अपने घर का झगड़ा सुलझाए,भारत के आंतरिक मामलों में दखल न दे:-अफजाल अंसारी‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
जून सोमवार 22-6-2026
ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री जरदारी ने वाराणसी के एक मस्जिद जो रेलवे की जमीन पर बनी थी और रेलवे ने उसे हटा दिया जिस पर उन्होंने टिप्पणी किया था वहीं इस मामले पर आज गाजीपुर में गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी ने साफ लहजो में कहा कि वह हमारे आंतरिक मामलों में ना पड़े उन्होंने कहा कि मुबारक हो आपकी हमदर्दी आप पहले अपने घर का झगड़ा सुलझा लो, आप हमारे हिंदुस्तान के आंतरिक मामले में दखलअंदाजी ना करें भारत का मुसलमान आपसे अच्छे स्थिति में है और भारत में संविधान है और लोकतंत्र की व्यवस्था है साथ ही स्वतंत्र न्यायपालिकाएं हैं हम अपनी समस्याओं का समाधान अपने संविधान और न्यायपालिका के रास्ते से उसका हल निकालेंगे आपको घड़ियाली आंसू बहाने की जरूरत नहीं है हिंदुस्तान के मुसलमान पाकिस्तान के मुसलमान से अच्छी स्थिति में है।
इस दौरान उन्होंने कहा कि वह इस समय सरपंच हो गए हैं हम इस मुगालते से में हो गए कि हम विश्व गुरु हैं लेकिन ऐसा चमत्कार हुआ कि ईरान अमेरिका और इजरायल के वार में पाकिस्तान सरपंच हो गया और इस सुलह में पाकिस्तान का भी साइन हुआ जो हमारी विदेश नीति की असफलता है जिस देश पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का ठप्पा लगा हो और वह राष्ट्र संघ में आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए जो संस्था बनाया गया है उस संस्था में पाकिस्तान को उपाध्यक्ष बना दिया गया है यह हमारी विदेश नीति की असफलता है की जो हमारे देश के बहुत बड़े हिस्से को हड़प कर बैठा हुआ है जिसे वह आजाद कश्मीर कहता है वह कश्मीर का अभिन्न अंग है ऐसे में जो रेखा खींची गई है उस रेखा को हम कल भी स्वीकार नहीं किए हैं और आज भी स्वीकार नहीं करेंगे। भारत का मुसलमान अपने धर्म और अपने धार्मिक स्थलों की कानून के रास्ते रक्षा कर लेगा और हम यह भी चाहेंगे कि हमारी सरकार को भी इस बात पर सोचना चाहिए कि जब रेलवे या रेलवे लाइन का वजूद हिंदुस्तान में नहीं था उसके पहले का वह मस्जिद थी यदि उसे गिराए जाने का नोटिस रेलवे ने दिया है या बहुत ही गलत फैसला है।
राम मंदिर में चंदा विवाद चोरी वाले मामले पर बोलते हुए कहा कि अखिलेश यादव जी ने जब पहली बार यह बात कही थी तो सभी लोगों को मिर्च लगा था लेकिन जैसे ही जांच शुरू हुआ उनकी बातें सही साबित होना शुरू हो गई वहां वहां पर चोरी हुई है और वह भी भयंकर चोरी और चोरी का भांडा धीरे-धीरे फूट रहा है हमने इतिहास में पढ़ा और सुना है कि एक लुटेरा महमूद गजनवी जिन्होंने सोमनाथ के मंदिर का चढ़ावा लूट लिया था 1200 साल बीतने के बाद भी आज हम लुटेरा करते हैं और जो भगवान राम के मंदिर में जो चढ़ावा लूटने वाले हैं यह अभी महमूद गजनबी के वंशज लग रहे हैं उन्होंने कहा कि अब वहां के चढ़ावा में बड़ी कमी आ गई है क्योंकि चोरी के मामले के बाद लोगों के आस्था पर चोट लगा है चंपत राय और उनकी पूरी टीम और मंडली को छुपाने और बढ़ाने का चर्चा हो रहा है लेकिन यह भगवान के घर का छोरी है भगवान भी माफ नहीं करेंगे और इसका परिणाम भयंकर आएगा।
इस दौरान उन्होंने एसआईटी जांच को नाटक बताया उन्होंने कहा कि बगैर fir की जांच करना है तो आदि शंकराचार्य महोदय ने चार पीठों की स्थापना कर चार शंकराचार्य बैठाए थे इस बेईमानी की जांच उन्हें चारों शंकराचार्य को सौंप दिया जाए जो धर्म के सबसे उच्च और पवित्र पद पर बैठे हुए हैं और जांच का जो भी रिपोर्ट आया है और जो भी दोषी हो उन्हें दंडित किया जाए।





Comments