top of page
Search

⭕किसान की जमीन पर हुआ कब्जा!..नहीं हुई सुनवाई,तो पीड़ित ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार

  • alpayuexpress
  • Apr 20
  • 1 min read

‼️पीड़ित को प्रशासन से नहीं मिल रहा न्याय‼️

⭕किसान की जमीन पर हुआ कब्जा!..नहीं हुई सुनवाई,तो पीड़ित ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ


अप्रैल सोमवार 20-4-2026

गाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर आज दिन सोमवार को हाथों में शिकायती पत्र लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं यह अरविंद यादव हैं जो करंडा ब्लॉक के नारी पचदेवरा गांव के रहने वाले हैं इनका आरोप है कि इन्होंने करीब आठ बिस्सा जमीन की रजिस्ट्री कराई थी लेकिन 6 विस्वा में उनका कब्जा है जिसमें उन्होंने पिछले दिनों मसुर की फसल बोई थी लेकिन विपक्षी रामनाथ उस मसूर की फसल को पलट दिया वहीं इस बार उन्होंने जौली की खेती किया था लेकिन इस बार भी विपक्षी ने उनकी फसल को काट लिया है जिसको लेकर वह लगातार तहसील से लेकर थाने के चक्कर पिछले 3 महीना से लगा रहे हैं लेकिन उनकी बातों को कोई भी सुनने को तैयार नहीं है वही आज वह जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे हैं और जिलाधिकारी को पत्र सौप कर इंसाफ की गुहार लगाई है । जिस पर जिलाधिकारी ने उन्हें न्याय का भरोसा दिया है अब यह देखना है कि इस फरियादी की फरियाद सुनी जाती है या केवल दिलासा ही मिलता है। यह देखने की बात होगी।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page