top of page
Search

हजारों की भीड़ संग निकली!...सहस्त्रबाहु अर्जुन की भव्य शोभायात्रा, गूंज उठा गाजीपुर ‘जय सहस्त्रबाहु’ के नारों से

  • alpayuexpress
  • 5 hours ago
  • 2 min read

हजारों की भीड़ संग निकली!...सहस्त्रबाहु अर्जुन की भव्य शोभायात्रा, गूंज उठा गाजीपुर ‘जय सहस्त्रबाहु’ के नारों से

ree

किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


नवम्बर सोमवार 3-11-2025

गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर भगवान विष्णु के 24वें अवतार, हैहय क्षत्रिय कलचुरी वंश के महापराक्रमी चक्रावतार राजा राजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन जी के कार्तिक सप्तमी प्राकट्योत्सव के अवसर पर सोमवार को गाजीपुर की धरती पर श्रद्धा और आस्था का ऐसा महासागर उमड़ा, जिसे देखकर हर कोई भाव-विभोर हो उठा। नवाब साहब के फाटक से निकली भव्य शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु महिला, पुरुष, युवा और बच्चे शामिल हुए। सजे-धजे रथ पर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की प्रतिमा को विराजमान कर शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। घंट-घड़ियाल, शंखनाद, झंडा-पताका और धार्मिक डीजे धुनों पर लोग नाचते-गाते जयघोष कर रहे थे। लाल दरवाजा, मिश्रबाजार और गुरुबाग होते हुए शोभायात्रा पांच किलोमीटर तक निकाली गई। नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। भगवान शिव, हनुमान जी, और माता काली की जीवंत झांकी ने लोगों का मन मोह लिया।

शोभायात्रा का समापन आशीर्वाद मैरिज हाल में हुआ, जहां एक भव्य सभा आयोजित की गई। महाप्रसाद के बाद अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र, माल्यार्पण और मोमेंटो भेंट कर किया गया। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के राष्ट्रीय संयोजक कलवार अटल गुप्ता और विशिष्ट अतिथि अविनाश जायसवाल, चेयरमैन नगर पालिका दिलदार नगर समेत कई गणमान्य लोग मंच पर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री दुर्गा प्रसाद जायसवाल ‘बाबूजी’ ने की जबकि संचालन राजेश जायसवाल (राष्ट्रीय संगठन मंत्री) ने किया।

जिले के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

कार्यक्रम में जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा की जिला इकाई का मनोनयन किया गया। अनिल जायसवाल को जिलाध्यक्ष और राजकुमार जायसवाल (पप्पू प्रसाद) को महामंत्री घोषित किया गया। साथ ही उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।

जिले की गौरवशाली बेटी खुशी जायसवाल को उत्तर प्रदेश बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश टॉपर बनने पर विशेष सम्मान से नवाजा गया। वहीं विकास जायसवाल को अपने स्वर्गीय पिता बोधा जायसवाल की सामाजिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संजीत जायसवाल ‘बबलू’, राजेश जायसवाल (पूर्व जिलाध्यक्ष) और राजकुमार जायसवाल ‘बबलू’ को विशेष रूप से मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत महासभा के जिला कमेटी सदस्यों ने अंगवस्त्र ओढ़ाकर और माल्यार्पण कर किया। एकता और परंपरा का अनूठा संगम पूरे आयोजन में सामाजिक एकता, धार्मिक श्रद्धा और सांस्कृतिक गौरव का अद्भुत संगम देखने को मिला। शोभायात्रा के दौरान "जय सहस्त्रबाहु अर्जुन", "जय कलचुरी वंश" और "जय माँ काली" के जयघोष से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा!

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page