top of page
Search

‼️सूचना संकुल भवन निर्माण की मांग को लेकर!..25 नवंबर को डीएम कार्यालय पर धरना देंगे पत्रकार नेता आशीष गुप्ता‼️

alpayuexpress
21 minutes ago
1 min read

‼️सूचना संकुल भवन निर्माण की मांग को लेकर!..25 नवंबर को डीएम कार्यालय पर धरना देंगे पत्रकार नेता आशीष गुप्ता‼️

किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार

नवम्बर सोमवार 16-11-2026

गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर जनपद में पत्रकारों के लिए सूचना संकुल भवन निर्माण की मांग को लेकर यूनाइटेड मीडिया पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने प्रशासन के प्रति नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि गाजीपुर में सूचना संकुल भवन निर्माण को लेकर जिलाधिकारी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सूचना निदेशालय को कई बार पत्र भेजकर मांग उठाई गई है। इसके बावजूद अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है।

आशीष गुप्ता ने आरोप लगाया कि बार-बार पत्राचार किए जाने के बाद भी संबंधित अधिकारियों की उदासीनता के चलते सूचना संकुल निर्माण का प्रस्ताव ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि जनपद के पत्रकारों को अपनी गतिविधियों, बैठकों और अन्य पत्रकारिता संबंधी कार्यों के लिए एक व्यवस्थित स्थान की आवश्यकता है। सूचना संकुल भवन का निर्माण पत्रकारों के हित में महत्वपूर्ण कदम होगा।

उन्होंने स्पष्ट ऐलान किया कि यदि 25 नवंबर 2026 तक सूचना संकुल भवन निर्माण के संबंध में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो वह जिलाधिकारी कार्यालय पर धरने पर बैठेंगे।जिला अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने जनपद के समस्त पत्रकार साथियों से अपील की है कि 25 नवंबर को अधिक से अधिक संख्या में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर धरने में सहभागिता करें और पत्रकारों के इस सामूहिक मुद्दे को मजबूती से उठाएं। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि गाजीपुर के समस्त पत्रकारों के सम्मान और सुविधाओं से जुड़ी मांग है।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page