top of page
Search

‼️तोगड़िया के संभावित दौरे को लेकर!..अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की बैठक, नए पदाधिकारियों की हुई घोषणा‼️

alpayuexpress
12 minutes ago
2 min read

‼️तोगड़िया के संभावित दौरे को लेकर!..अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की बैठक, नए पदाधिकारियों की हुई घोषणा‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

नवम्बर शनिवार 14-11-2026

ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर दिनांक 14/11/2026 को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल जनपद गाजीपुर की बैठक कैंप कार्यालय बीकापुर में संपन्न हुआ,जिसमें डॉक्टर प्रवीण भाई तोगड़िया का सम्भावित प्रवास को लेकर के बृहद चर्चाएं हुई,बैठक में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के संगठन मंत्री संजय दुबे जी का  मार्गदर्शन प्राप्त हुआ,और सभी ब्लॉक इकाई तहसील इकाई और जनपद के शीर्ष पदाधिकारियों से अपील किया के डॉक्टर प्रवीण भाई तोगड़िया के संभावित कार्यक्रम को सफल बनाएं,और संगठन को मजबूती प्रदान करें अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया के कार्यक्रम को लेकर के काशी प्रांत के प्रांतीय मंत्री दुर्गेश श्रीवास्तव द्वारा बैठक को संबोधित करते हुए अवगत कराया कि जनपद में दिनांक 7.1.2027 को डॉ0प्रवीण भाई तोगड़िया का प्रवास गाजीपुर संभावित है,और दिनांक 8.1.2027 को सुबह से जनपद के  अधिकतम तहसीलों के नगर पंचायत क्षेत्र में एक सभा आयोजित किया जाएगा जिसमें हिंदू रक्षा निधि व हिंदुओं को एकता के सूत्र में कार्य करने हेतु प्रेरित करेेंगे और संगठन के मजबूती प्रदान किया जाएगा,प्रांतीय मंत्री द्वारा जनपद की इकाई व तहसील इकाई की घोषणा की गई,जिसमें राष्ट्रीय बजरंग दल जिलाध्यक्ष कन्हैया उपाध्याय,जिला मंत्री संदीप अग्रहरि,उपाध्यक्ष रमेश गुप्ता, कार्यवाहक अध्यक्ष कुश सिंह को मनोनीत किया गया,अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला मंत्री के लिए अभिषेक सिंह,जिला उपाध्यक्ष राज पांडे,को मनोनीत किया गया,इसी प्रकार तहसील अध्यक्ष मोहम्मदाबाद के लिए अशोक कुमार व मंत्री राम जी प्रधान को मनोनीत किया गया, जमानिया के तहसील अध्यक्ष कुश सिंह व मंत्री शिव शंकर शर्मा को मनोनीत किया गया,व जखनियां तहसील के दीपक पांडे को अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया सभी मनोनीत पदाधिकारियों को गोपनीता का शपथ संगठन मंत्री संजय दुबे जी द्वारा दिलाया गया,बैठक में संजय श्रीवास्तव,नीतीश पांडे,नित्यानंद पांडे,आशुतोष पांडे,रमेश कुमार गुप्ता,अमित केसरी,प्रदीप गुप्ता,गोपाल,रोहित यादव,प्रिंस सिंह, आशुतोष सिंह,वीरेंद्र कुमार राम, अभी पांडे,नीतीश पांडे,रतन पांडे, दीपक पांडे,शिव शंकर,अविनाश कुमार,आदि लोग उपस्थित रहे l

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page