‼️छात्रों के आंदोलन के बाद!..कॉलेज प्रशासन और निजी दुकान संचालक पर मुकदमा दर्ज,अब निशुल्क होगा बायोमेट्रिक‼️
‼️छात्रों के आंदोलन के बाद!..कॉलेज प्रशासन और निजी दुकान संचालक पर मुकदमा दर्ज,अब निशुल्क होगा बायोमेट्रिक‼️

किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार
नवम्बर शुक्रवार 13-11-2026
गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर स्नातकोत्तर महाविद्यालय (पीजी कॉलेज), गाजीपुर में छात्रवृत्ति हेतु बायोमेट्रिक के नाम पर चल रही अवैध वसूली और मनमानी के खिलाफ छात्रों का गुस्सा आखिरकार रंग लाया है। चार और पांच नवंबर को छात्रसंघ भवन के सामने 710 छात्रों ने दस्तखत करके जो ज्ञापन सौंपा था, उसका असर कल साफ देखने को मिला जब जिलाधिकारी महोदय खुद कॉलेज पहुंच गए और छात्रों कि समस्याएं सुनीं।

डीएम साहब के सख्त तेवरों का यह नतीजा रहा कि कल रात ही (12 नवंबर 2026 को रात 11:47 बजे) कोतवाली थाने में कॉलेज प्रशासन और माँ दुर्गा पीजी कॉलेज गोरा बाजार की निजी दुकान के संचालक के खिलाफ BNS की धारा 318(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस कड़ी कार्रवाई से कॉलेज के भ्रष्ट अधिकारियों और दलालों में भगदड़ मच गई है। छात्र नेताओं ने कहा कि सभी छात्रों को अब पूरा भरोसा है कि जिला प्रशासन की इस सख्ती से छात्रों से लूटा गया एक-एक पैसा वापस मिलेगा। इन लोगों पर ऐसी गाज गिरी है कि अब भविष्य में कोई भी कॉलेज प्रशासन या दलाल छात्रों का हक मारने से पहले सौ बार सोचेगा।

दीपक उपाध्याय पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष ने कहा कि "710 साथियों के दस्तखत की ताकत ने दिखा दिया कि जब छात्र एकजुट होते हैं तो क्या होता है। कल डीएम साहब ने खुद छात्रों कि बात सुनी और रात में ही एफआईआर दर्ज करा दी। इस कार्रवाई से दलालों और कॉलेज प्रबंधन की नींद उड़ गई है। हमें पूरा विश्वास है कि छात्रों की लूटी गई पाई-पाई वापस दिलाई जाएगी, ताकि भविष्य में कोई ऐसा घिनौना कृत्य करने की हिम्मत न कर सके।"
सुधांशु तिवारी पूर्व महामंत्री ने कहा कि "गरीब और आम छात्रों की जेब पर डाका डालने वालों पर मुकदमा दर्ज होना सत्य की बहुत बड़ी जीत है। इस ऐक्शन से कॉलेज प्रशासन और बाहर के दलालों में हड़कंप मचा है। डीएम साहब के इस कड़े कदम से यह साफ हो गया है कि छात्रों का एक-एक पैसा ब्याज समेत वापस होगा और यह लड़ाई आगे के लिए एक मजबूत मिसाल बनेगी।"
प्रद्युमन सिंह यादव 'राजन' छात्र नेता ने कहा कि "शुरुआत में कॉलेज वालों ने हमें व छात्रों को डराने-धमकाने और भगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी, लेकिन हमारी एकता के आगे उनकी एक नहीं चली। अब कॉलेज के अंदर ही 24 घंटे निःशुल्क बायोमेट्रिक हो रहा है और एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है। यह इस बात का सबूत है कि अब छात्रों का शोषण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"आंदोलन में मुख्य रूप से डटे रहे साथियों में छात्र नेता आकाश चौधरी,निलेश बिन्द,अभिषेक चौरसिया, मोहित यादव,बिजेंद्र यादव,राज सिंह,पवन यादवआदि सैकड़ों छात्र-छात्राएं एवं पूर्व छात्र नेतागण ।





Comments