top of page
Search

‼️डाला छठ पर शेखपुर में सजेगी बिरहा की महफिल!..तीन चर्चित कलाकारों के बीच होगा महामुकाबला‼️

alpayuexpress
3 hours ago
1 min read

‼️डाला छठ पर शेखपुर में सजेगी बिरहा की महफिल!..तीन चर्चित कलाकारों के बीच होगा महामुकाबला‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

नवम्बर शनिवार 14-11-2026

गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर डाला छठ के महापर्व के अवसर पर बिरनो ब्लाक के ग्राम पंचायत शेखपुर में 15 नवंबर को भव्य बिरहा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भोजपुरी बिरहा के तीन चर्चित कलाकारों गायिका रुचि यादव, गायक सुधीर लाल यादव और राहुल यादव के बीच त्रिकोणीय महामुकाबला होगा। वहीं इस कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह है।

कार्यक्रम के आयोजक ग्राम प्रधान/प्रशासक धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि हर साल की भांति इस साल भी डाला छठ पर्व के शुभ अवसर पर ग्राम पंचायत की ओर से भव्य बिरहा मुकाबला का आयोजन किया गया है ग्राम प्रधान ने बताया कि पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा कार्यक्रम स्थल मंगई पुल के पश्चिम तरफ स्थित हनुमान मंदिर, शेखपुर जंगीपुर परिसर में होगा। पूरे परिसर को रंग-बिरंगी सजावट और आकर्षक लाइटों से सजाया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए टेंट एवं अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं।

छठ घाट पर सुरक्षा की दृष्टि से गोताखोरों की तैनाती रहेगी। साथ ही जंगीपुर पुलिस की भी मौजूदगी रहेगी, ताकि पर्व और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

आयोजक धर्मेंद्र शर्मा ने क्षेत्रवासियों से छठ महापर्व पर कार्यक्रम में पहुंचकर कलाकारों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page