‼️छठ व्रती 800 से अधिक महिलाओं को!..अमित प्रताप कुशवाहा ने भेंट की साड़ियां, 12 लाख रुपये से अधिक की सामग्री का वितरण‼️
‼️छठ व्रती 800 से अधिक महिलाओं को!..अमित प्रताप कुशवाहा ने भेंट की साड़ियां, 12 लाख रुपये से अधिक की सामग्री का वितरण‼️

किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार
नवम्बर सोमवार 16-11-2026
गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर लोक आस्था और सूर्योपासना के महापर्व डाला छठ के अवसर पर गंगौली-कासिमाबाद क्षेत्र में सामाजिक सेवा और सहयोग की अनूखी तस्वीर देखने को मिली। हर वर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पहल सेवा समिति के संस्थापक अमित प्रताप कुशवाहा ने इस वर्ष भी छठ व्रती महिलाओं के सम्मान में 800 से अधिक महिलाओं के बीच साड़ियों का वितरण किया।

15 एवं 16 नवंबर को आयोजित इस कार्यक्रम में साड़ियां पाकर महिलाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। बताया गया कि वितरित की गई साड़ियों की कुल कीमत 12 लाख रुपये से अधिक है। पर्व के पावन अवसर पर महिलाओं को सम्मानपूर्वक साड़ी भेंट कर अमित प्रताप कुशवाहा ने सामाजिक सहयोग और सेवा भावना का संदेश दिया।

इस अवसर पर यूनाइटेड मीडिया पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान छठ व्रती महिलाओं के बीच उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।पहल सेवा समिति की ओर से प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले इस सेवा कार्यक्रम की क्षेत्र में सराहना हो रही है। अमित प्रताप कुशवाहा की इस पहल ने पर्व की खुशियों को साझा करने के साथ ही समाज में जरूरतमंदों के प्रति सम्मान, अपनत्व और सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।





Comments