सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ!...सिंचाई विभाग में नई कार्यकारिणी का गठन,विवेक चौरसिया निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
- alpayuexpress
- 2 days ago
- 2 min read
सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ!...सिंचाई विभाग में नई कार्यकारिणी का गठन,विवेक चौरसिया निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
मई शनिवार 31-5-2025
गाज़ीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश, वाराणसी मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन दिनांक 30 मई 2025 को रजदेपुर देहाती सिंचाई कॉलोनी, गाजीपुर स्थित कैंपस में किया गया। यह अधिवेशन गाजीपुर जनपद इकाई के लिए नई कार्यकारिणी के गठन हेतु बुलाया गया था, जिसमें कई वरिष्ठ पदाधिकारियों और सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।बैठक की अध्यक्षता संघ के वाराणसी मंडल अध्यक्ष इंजीनियर पी.के. राय ने की। उनके साथ मंच पर मंडल उपमहासचिव इंजीनियर जितेन्द्र यादव, संघ के संरक्षक इंजीनियर ए.एन. राय, सह संपादक (सिंचन प्रभा) इंजीनियर अजय कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष इंजीनियर हेमराज सिंह, तथा पूर्व मंडल उपमहासचिव इंजीनियर मनोज कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे।कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य,गाजीपुर जनपद की कार्यकारिणी का पुनर्गठन,को लेकर सदन द्वारा नियुक्त निर्वाचन अधिकारी इंजीनियर पी.के. राय तथा सह संपादक इंजीनियर अजय कुमार की देखरेख में निर्वाचन की प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ सम्पन्न की गई। यह निर्वाचन पूरी तरह निर्विरोध रहा, जिससे संघ में एकता और समर्पण की भावना का स्पष्ट प्रमाण मिला।
नई कार्यकारिणी में निर्विरोध निर्वाचित हुए सदस्य निम्नलिखित हैं:- क्रम संख्या पदनाम निर्वाचित सदस्य का नाम खंड का नाम मोबाइल नंबर1- जनपद अध्यक्ष इ. विवेक चौरसिया देवकली पंप नहर खंड प्रथम - गाजीपुर 74085443712- जनपद उपाध्यक्ष इ. सोनू कुमार सिंह देवकली पंप नहर खंड प्रथम - गाजीपुर 88400116573-वरिष्ठ उपाध्यक्ष इ. विवेक पाण्डेय देवकली पंप नहर खंड द्वितीय - गाजीपुर 94533729394-जनपद सचिव इ. बलवंत कुमार देवकली पंप नहर खंड द्वितीय - गाजीपुर 91407644305-वित्त सचिव इ. आलोक कुमार जायसवाल देवकली पंप नहर खंड द्वितीय - गाजीपुर 93053751236-संगठन एवं प्रचार सचिव इ. गोविन्द कुमार देवकली पंप नहर खंड द्वितीय - गाजीपुर 98898305827-लेखा सम्प्रेक्षक इ. दीपक कुमार देवकली पंप नहर खंड द्वितीय - गाजीपुर 9795878637इस अवसर पर सभी नव-निर्वाचित सदस्यों को माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और संघ की एकता, संघर्षशीलता तथा तकनीकी उन्नयन की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया गया। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ दीं और भविष्य में संघ की गतिविधियों को और अधिक सशक्त व प्रभावशाली बनाने की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ और सभी उपस्थित सदस्यों ने मिलकर संघ की मजबूती और जनहित में कार्य करने की शपथ ली।
Comments