‼️सरकार चीनी मिल हमें सौंपे, हम चलाकर दिखाएंगे!..पूर्व सांसद डीपी यादव ने गाजीपुर में भरी हुंकार‼️
‼️सरकार चीनी मिल हमें सौंपे, हम चलाकर दिखाएंगे!..पूर्व सांसद डीपी यादव ने गाजीपुर में भरी हुंकार‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
नवम्बर बुधवार 11-11-2026
ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां चीनी मिल चलाने वाले जो लोग पैसा लेकर भाग गए इसकी क्षतिपूर्ति सरकार करें हमें सरकार चीनी मिल हैंड ओवर करें हम वादा करते हैं कि चीनी मिल चला देंगे। मुलायम सिंह यादव की सरकार में मंत्री और पूर्व सांसद डीपी यादव आज गाजीपुर के रघुनाथपुर गांव में आयोजित मानवता अभ्युदय सत्संग कार्यक्रम के समापन के मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जहां पर उन्होंने धर्म से जुड़े हुए बहुत सारे बातें कहीं इस दौरान उन्होंने धर्म के नाम पर भगवान राम और कृष्णा को बांटने वाले धीरेंद्र शास्त्री को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि धीरेंद्र शास्त्री के द्वारा कही गई बातों का मैं आलोचना करता हूं क्योंकि धर्म की परिभाषा जाने बगैर और बगैर जाने हुए हैं कि किस महापुरुष का चरित्र क्या है क्योंकि वह लोग धर्माचार्य रहते हुए समाज के सुधार के लिए ना जाने कौन-कौन से काम किए हैं ऐसे में नहीं जानते हैं तो नहीं बोलना चाहिए इस दौरान उन्होंने कहा कि बहुत सारे धर्म आचार्य अनपढ़ और अशिक्षित है उन्हें शिक्षा का ज्ञान नहीं है और धर्म कितना गंभीर विषय है ऐसे में उन लोगों को धर्म के मंच को छोड़कर कोई और रोजगार करना चाहिए क्योंकि आजकल धर्म का कथाएं व्यापार बन चुकी है इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं नाम नहीं लूंगा लेकिन बहुत सारे धर्म आचार्य ऐसे हैं जो कथाओं में आने के लिए लाखों रुपए की फीस लेते हैं।

अखिलेश यादव के पीडीए का नया अर्थ पहले दर्शन और फिर आशीर्वाद के सवाल पर कहा कि मैं पीडीए की परिभाषा को नहीं जानता इसके बारे में अखिलेश यादव बेहतर जानते होंगे हम लोग गरीबों के दुख दर्द में काम आने वाले लोग हैं इसलिए हमारी पार्टी का नाम परिवर्तन दल है और हम लोग परिवर्तन करना चाहते हैं ऐसे में लोगों को दबाकर जो लोग राजनीति करना चाहते हैं इस दौरान उन्होंने कहा कि राजनीति करने वालों से पूछा जाना चाहिए कि जब तुम्हारा कोई व्यापार नहीं है तो इतना अकूत धन आया कहां से ऐसे में आर्थिक व्यवस्था बनाने के लिए आदमी को व्यापार करना पड़ता है ऐसे में राजनीति करने वाले लोगों में आचार संहिता की कमी है चरित्र की कमी है।
डीपी यादव 2014 के चुनाव में आए और अब 2027 के चुनाव से पहले इस पर उन्होंने कहा कि मैं राजनीति करने के लिए गाजीपुर नहीं आया हूं मैं लोगों का दर्द समझने आया हूं ताकि कुछ सुधार कर सकूं हालांकि राजनीतिक व्यक्ति हूं लेकिन राजनीति से इनकार नहीं कर सकता हूं हम पूरे उत्तर प्रदेश में राजनीति करने का काम करेंगे पूरे उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने का भी काम करेंगे वही गठबंधन के सवाल पर कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ना पड़े तो हम कम से कम 100 सीटों पर ऐसे उम्मीदवार को उतरेंगे जिसमें योग्य नौजवान होंगे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरा गाजीपुर आज बेरोजगारी के चपेट में है लेकिन गाजीपुर जैसा जनपद जहां शहीदों का और देश के कुर्बानी दिए हुए लोग होते हैं ऐसे में इन लोगों की समस्याओं को जानकर और जब राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी तब उसमें बात रखेंगे और लोगों के दुख दर्द जानने का हमारा इरादा है।
2014 लोकसभा के चुनाव में चीनी मिल स्थापित करने की घोषणा किया था इस सवाल के जवाब पर उन्होंने कहा कि मैं यहां आता हूं और सरकार की चीनी मिल को लेकर जो परेशानियां थी एक बड़ी रकम जो सरकार को अदा करनी है हम व्यापारी हैं ऐसे में हम उसे इंडस्ट्री की कीमत देने को तैयार है ऐसे में बरसों से चीनी मिल चलाने वाले जो लोग पैसा लेकर भाग गए इसकी क्षतिपूर्ति सरकार करें हमें सरकार चीनी मिल हैंड ओवर करें हम वादा करते हैं कि चीनी मिल चला देंगे।
अखिलेश यादव के 12 दिसंबर को अयोध्या जाने पर भाजपा का तंज की 6 दिसंबर को क्यों नहीं जा रहे हैं जब कार सेवकों पर गोलियां चलाई गई थी इस पर उन्होंने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी और अखिलेश यादव तय करें अच्छाई के लिए और शुभ कार्य के लिए कोई मुहूर्त की जरूरत नहीं होती और यह शुभ कार्य कभी भी किया जा सकता है ऐसे में अखिलेश यादव जाना चाहते हैं तो उन्हें जाने देना चाहिए ऐसे में अखिलेश यादव वहां जाए ना जाए या भाजपा जाने ना दे इससे हमारा कोई वास्ता नहीं है।





Comments