top of page
Search

‼️सभासदों ने एडीएम के सामने रखीं वार्डों की समस्याएं, डीएम को सौंपे लिखित सुझाव‼️

  • alpayuexpress
  • 23 hours ago
  • 2 min read

‼️सभासदों ने एडीएम के सामने रखीं वार्डों की समस्याएं, डीएम को सौंपे लिखित सुझाव‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

अगस्त रविवार 2-8-2026

गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर जिलाधिकारी के द्वारा समय-समय पर आम जन की समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए ग्राम प्रधानों और नगर पालिका के सभासदों के साथ बैठक कर लोगों की समस्याओं से अवगत होते हैं और उसे दूर करने के निर्देश अपने अधिकारियों को देते हैं इसी क्रम में आज उनके द्वारा गाजीपुर जनपद के समस्त नगर पालिका और नगर पंचायत के अध्यक्ष और सभासदों के साथ एक बैठक आयोजित किया था हालांकि एन वक्त पर दूसरी आवश्यक बैठक होने के कारण वह शामिल नहीं हो पाए जिसके कारण अपर जिलाधिकारी भू राजस्व ने बैठक की इस दौरान सभासदों ने अपने-अपने नगर पालिका और नगर पंचायत के अंतर्गत वार्डों में आने वाली समस्याओं को लेकर अधिकारी को अवगत कराया और कुछ लोगों ने लिखित में अपनी शिकायत भी उन्हें उपलब्ध कराई इसको लेकर नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने बताया कि जिलाधिकारी के द्वारा एक बैठक बुलाया गया था हालांकि वह इस बैठक में शामिल नहीं हो पाए लेकिन आज सभी नगर पालिका और नगर पंचायत के सभासद शामिल हुए और उन सभी लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं को रखा इस दौरान उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद गाजीपुर में जल निगम के द्वारा बनाए जा रहे एसटीपी के कार्य के चलते सड़के जगह-जगह गड्ढा युक्त हो गई है जिसको लेकर सभासदों ने अपनी समस्या बताइ। और जनसभा सदस्यों ने अपनी समस्या नहीं बता पाई उन लोगों ने अपना लिखित सुझाव एवं शिकायत भी एडीएम के माध्यम से जिलाधिकारी को दिया और लोगों को उम्मीद भी है कि जिस तरह से जिलाधिकारी ने पूर्व में बैठक के दौरान बहुत सारी समस्याओं का निस्तारण कराया था इस बैठक के बाद भी उनकी समस्याओं का निस्तारण होगा।

 
 
 

Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page