‼️सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष!..विभा पाल ने दिया इस्तीफा, व्यक्तिगत कारणों का दिया हवाला‼️
‼️सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष!..विभा पाल ने दिया इस्तीफा, व्यक्तिगत कारणों का दिया हवाला‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
अक्टूबर सोमवार 12-10-2026
गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिलाध्यक्ष विभा पाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस संबंध में सपा जिलाध्यक्ष को त्यागपत्र सौंपकर पद के दायित्वों से मुक्त करने का अनुरोध किया है। अपने त्यागपत्र में विभा पाल ने व्यक्तिगत कारणों और अपरिहार्य परिस्थितियों का हवाला देते हुए कहा है कि वह अब जिला अध्यक्ष पद के दायित्वों का निर्वहन करने में असमर्थ हैं।

उन्होंने स्वेच्छा से पद छोड़ने की बात कहते हुए जिलाध्यक्ष से त्यागपत्र स्वीकार करने का अनुरोध किया है। विभा पाल ने बताया कि वह अपना इस्तीफा जिलाध्यक्ष को व्हाट्सएप कर दी है। वही सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह एक संघर्ष शील महिला है, उन्हें अपने निर्णय पर दोबारा विचार करना चाहिए।





Comments