top of page
Search

‼️वीबी-जीरामजी योजना में!..3.12 लाख सक्रिय श्रमिक, 60 फीसदी लक्ष्य पूरा,अब तक 12 लाख सृजन‼️

alpayuexpress
5 hours ago
2 min read

‼️वीबी-जीरामजी योजना में!..3.12 लाख सक्रिय श्रमिक, 60 फीसदी लक्ष्य पूरा,अब तक 12 लाख सृजन‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

सितंबर बुधवार 30-9-2026

गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर वीबी-जीरामजी योजना के तहत ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में काम जारी है। जिले में योजना के तहत कुल 5.40 लाख श्रमिक पंजीकृत हैं, जिनमें 3.12 लाख श्रमिक सक्रिय हैं।

मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने आज एक प्रेस वार्ता के माध्यम से बताया कि 1 जुलाई 2026 से लागू योजना के तहत सितंबर 2026 तक जिले में 20 लाख मानव दिवस सृजन का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके सापेक्ष अब तक 12 लाख मानव दिवस का सृजन कराया जा चुका है, जो निर्धारित लक्ष्य का 60 प्रतिशत है। इसमें से 10 लाख मानव दिवस का भुगतान भी कराया जा चुका है।

शासन स्तर से गाजीपुर को कुल 95.62 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। इसमें सामान्य श्रेणी के श्रमिकों के लिए 72.78 करोड़, अनुसूचित जाति के श्रमिकों के लिए 21.74 करोड़ और अनुसूचित जनजाति के श्रमिकों के लिए 1.10 करोड़ रुपये शामिल हैं।

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अकुशल श्रमिकों के लिए 300 रुपये प्रतिदिन मजदूरी निर्धारित की गई है। इसी के आधार पर 31.06 करोड़ रुपये की देयता बनी है, जिसमें से 17.03 करोड़ रुपये श्रमिकों के खातों में ट्रेजरी के माध्यम से भेजे जा चुके हैं। शेष 14.03 करोड़ रुपये के भुगतान की प्रक्रिया विकासखंड, जनपद और ट्रेजरी स्तर पर चल रही है।

इसके अलावा सामग्री मद में 12.47 करोड़ रुपये और प्रशासनिक मद में 4.67 करोड़ रुपये अग्रिम रूप से प्राप्त हुए हैं। सामग्री मद में करीब 5.56 करोड़ रुपये की देयता है, जिसमें से 2.22 करोड़ रुपये के भुगतान के लिए डोंगल का प्रयोग किया गया है। प्रशासनिक मद में 1.13 करोड़ रुपये की देयता बनी है, जिसमें से 85 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page