top of page
Search

विश्व पर्यावरण दिवस पर!..महिला,पुरुष विकास फोरम ने किया वृक्षारोपण का शुभारंभ,इस सत्र में लगाए जाएंगे 1100 पौधे

  • alpayuexpress
  • 1 day ago
  • 2 min read

विश्व पर्यावरण दिवस पर!..महिला,पुरुष विकास फोरम ने किया वृक्षारोपण का शुभारंभ,इस सत्र में लगाए जाएंगे 1100 पौधे

किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


जून शुक्रवार 6-6-2025


ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर तथा उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के 53वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में एक सराहनीय पहल करते हुए रजिस्टर्ड समाजसेवी संस्था महिला,पुरुष विकास फोरम द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गाजीपुर जनपद के बंधवा स्थित शहनाई पैलेस में संपन्न हुआ, जहां उपस्थित गणमान्य लोगों ने वृक्ष लगाकर इस पुनीत अभियान की शुरुआत की।

संस्था ने इस अवसर पर संकल्प लिया कि वर्तमान सत्र में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 1100 पौधे लगाए जाएंगे। यह अभियान धरती के गिरते ऑक्सीजन स्तर को पुनः संतुलित करने और पर्यावरण को हराभरा बनाए रखने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला,पुरुष विकास फोरम के राष्ट्रीय प्रमुख सचिव श्री राजेश जायसवाल ने शिरकत की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, "वृक्ष न केवल मानव जीवन का आधार हैं, बल्कि यह समस्त जीव-जंतुओं, पक्षियों और पर्यावरण के लिए प्राण स्रोत हैं। यही वृक्ष हैं जो हमारे दैनिक जीवन की अनगिनत आवश्यकताओं,जैसे दरवाजे, खिड़कियां, फर्नीचर, पुस्तकें,की पूर्ति में मूलभूत भूमिका निभाते हैं।"

उन्होंने आगे कहा कि वृक्ष किसानों की आय का भी एक स्थायी स्रोत बनते हैं और यह प्रकृति के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम की आयोजक सौम्या सिंह ने अपने भावनात्मक संबोधन में वृक्षों को ‘पुत्र से भी अधिक महत्वपूर्ण’ बताते हुए सभी नागरिकों से अपील की कि अपने जीवन के हर विशेष अवसर,जैसे जन्मदिन, शादी, सालगिरह, या पूर्वजों की स्मृति में,कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यह प्रयास न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा, बल्कि एक सामाजिक और नैतिक उत्तरदायित्व भी है जिसे हर महिला और पुरुष को निभाना चाहिए।

इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मो. आलमगीर, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अमित सिंह, वरिष्ठ सदस्य राजेश गुप्ता, विधान सिंह बिक्की, विशाल जी सहित अनेक समाजसेवी, बुद्धिजीवी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने इस अभियान की खुले दिल से सराहना की और संस्था को हरसंभव सहयोग देने का वादा किया।

महिला,पुरुष विकास फोरम का यह प्रयास पर्यावरण संरक्षण की दिशा में न केवल एक प्रेरणादायक पहल है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों को एक हरा-भरा और सुरक्षित भविष्य देने की दिशा में मजबूत कदम है। संस्था का यह संकल्प है कि पर्यावरण की रक्षा के लिए वे लगातार इसी प्रकार जनजागरूकता और वृक्षारोपण कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेंगी।

 
 
 

Comentarios


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page