top of page
Search

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एंव स्कूल चलो अभियान का किया गया हुआ शुभारंभ

  • alpayuexpress
  • Apr 2, 2023
  • 1 min read

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एंव स्कूल चलो अभियान का किया गया हुआ शुभारंभ


अमित उपाध्याय मंडल ब्यूरो चीफ


गाजीपुर। खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एंव स्कूल चलो अभियान का शुभारम्भ जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने जिला पंचायत सभागार मे मॉ सरवस्ती के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। तत्पश्चात उपस्थित छात्र-छात्राओ एवं अध्यापको को शपथ दिलायी गयी एवं रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके उपरान्त कक्षा एक व कक्षा 7 के छात्र/छात्राओं को निःशुल्क पुस्तक एवं नामांकन फार्म भरकर बच्चो को वितरण भी किया गया एवं बच्चों को प्रोत्साहित भी किए।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान जो 1 अप्रैल से शुरू होकर 30 अप्रैल तक चलेगा। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के संबंध में उन्होंने कहा कि आशा कार्यकत्री संचारी रोग नियंत्रण के बारे घर घर जाकर लोगो को जागरूक करते हुए साफ सफाई, जलभराव, कूलर में पानी, पीने का पानी, टूटे-फूटे बर्तन, टायर में पानी इकट्ठा नहीं होना चाहिए इसके बारे में बताएंगे। स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत उन्होंने कहा कि 6 वर्ष से 14 वर्ष के बच्चों के लिए अध्यापक घर घर जाकर उत्साहित करेंगे। शासन द्वारा बच्चों को पठन सामग्री भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page