‼️विनीत राय हत्याकांड के पांच आरोपियों को झटका!..होटल में तोड़फोड़ के मुकदमे में जमानत खारिज‼️
‼️विनीत राय हत्याकांड के पांच आरोपियों को झटका!..होटल में तोड़फोड़ के मुकदमे में जमानत खारिज‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
नवम्बर बुधवार 25-11-2026
गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर जनपद न्यायालय के एडीजी प्रथम शक्ति सिंह की कोर्ट ने विनीत राय हत्याकांड के पांच आरोपी जो कटरा गैंग से संबंधित है जो विनीत राय के हत्या के मामले में जेल में बंद है और जेल में बंद होने के बाद विनीत राय के पिता के द्वारा साल 2023 में होटल में हुए तोड़फोड़ के मामले में एक मुकदमा 2026 में दर्ज कराया गया था इस मामले में आज पांच आरोपियों की जमानत याचिका एडीजे प्रथम शक्ति सिंह की कोर्ट में थी जिसको आज कोर्ट ने खारिज कर दिया। सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी अखिलेश सिंह ने बताया कि साल 2023 में कटरा गैंग के लोगों ने होटल व्यवसाय विनीत राय के बिंदु होटल पर तोड़फोड़ किया था जिसमें विनीत राय और उनके पिता के द्वारा लगातार प्रशासन को इस मामले में जानकारी के साथ ही शिकायत पत्र भी दिया गया लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई थी वहीं विनीत राय की हत्या होने के बाद कटरा गैंग का नाम प्रमुखता से सामने आया और इसी हत्या के मामले में पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया और विनीत राय की हत्या के बाद 2023 के तोड़फोड़ के मामले को लेकर 2026 में एक अलग से मुकदमा लिखा गया और इसी मुकदमे में पांचो आरोपी जो जेल में बंद है उनकी जमानत एडीजी प्रथम शक्ति सिंह की कोर्ट में पड़ी हुई थी जिससे आज एडीजे प्रथम शक्ति सिंह ने खारिज कर दिया।





Comments