‼️यूसुफपुर के टंडेश्वर महादेव धाम में जले 5001 दीप!..देव दीपावली पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब‼️
‼️यूसुफपुर के टंडेश्वर महादेव धाम में जले 5001 दीप!..देव दीपावली पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब‼️

किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार
नवम्बर बुधवार 25-11-2026
गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर काशी के घाटों की तर्ज पर लहुरी काशी गाजीपुर में भी देव दीपावली का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर यूसुफपुर स्थित वेसों नदी तट पर प्राचीन पौराणिक स्थल श्री श्री टंडा वीर बाबा टंडेश्वर महादेव धाम में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजन के दौरान 5001 मिट्टी के दीपों से पूरा घाट जगमगा उठा। दीपों की अद्भुत छटा और मंदिर परिसर की आकर्षक सजावट ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
देव दीपावली आयोजन समिति की ओर से पूरे घाट की सीढ़ियों और मंदिर परिसर में स्थित सभी देव स्थानों को आकर्षक रंगोली से सजाया गया। रंग-बिरंगे अबीर-गुलाल से विभिन्न कलात्मक चित्रण किए गए। इसके बाद मिट्टी के 5001 दीपों में तेल और बत्ती डालकर उन्हें प्रज्ज्वलित किया गया। जैसे ही दीपों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगाया, वहां का दृश्य बेहद मनोहारी हो उठा।





Comments