top of page
Search

विधान परिषद में उठा!..गाजीपुर की स्वास्थ्य व्यवस्था का मुद्दा, मंत्री बृजेश पाठक ने बताया मेडिकल कॉलेज प्रदेश में नंबर वन

  • alpayuexpress
  • 8 hours ago
  • 2 min read

विधान परिषद में उठा!..गाजीपुर की स्वास्थ्य व्यवस्था का मुद्दा, मंत्री बृजेश पाठक ने बताया मेडिकल कॉलेज प्रदेश में नंबर वन

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ


फरवरी शनिवार 21-2-2026

गाजीपुर:- खबर ग़ाज़ीपुर जिले से है जहां पर प्रदेश में इन दिनों विधानसभा और विधान परिषद का सदन चल रहा है और इन सदनों में आरोप प्रत्यारोप का नजारा लगातार देखने को मिल रहा है ऐसे में विधान परिषद में दो से तीन दिन पूर्व समाजवादी पार्टी के शिक्षक एमएलसी आशुतोष सिन्हा के द्वारा गाजीपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाया गया तब स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने खुलकर इसका जवाब दिया और बताया कि प्रदेश के 50 जनपदों में गाजीपुर का मेडिकल कॉलेज एक नंबर पर चल रहा है जहां प्रतिदिन करीब 5000 से ऊपर की ओपीडी किया जा रहा है इसी मामले को लेकर गाजीपुर के मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर आनंद मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सितंबर महीने में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का गाजीपुर जनपद में दौरा हुआ था और उस वक्त उन्होंने मेडिकल कॉलेज के अस्पताल का निरीक्षण भी किया था उस वक्त उन्होंने बड़ी बारीकियां से पूरी व्यवस्था का जानकारी लिया था उस दौरान उन्होंने ओपीडी आईपीडी के साथ ही डॉक्टरों की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी लिया था और उसके बाद उन्होंने अपने स्तर से भी इस मेडिकल कॉलेज का सर्वे कराया था इसके बाद वह संतुष्ट हुए और फिर उन्होंने विधान परिषद में इस तरह का उन्होंने जवाब दिया है.


उन्होंने बताया कि आंकड़ों के अनुसार गाजीपुर मेडिकल कॉलेज का लगभग 5.5 हजार प्रतिदिन का ओपीडी है अस्पताल हमेशा मरीजों से भरा रहता है बहुत कम ही यहां पर बेड खाली रहता है सभी तरह के जांच और इलाज किया जा रहे हैं यहां पर xray सिटी स्कैन एमआरआई सहित तमाम सुविधाएं मरीजों को दी जा रही हैं साथ ही मरीजों का रेफरल परसेंटेज जो पहले 25 से 30 फ़ीसदी था अब वह मात्र एक फ़ीसदी के आसपास रह गया है और आने वाले समय में उम्मीद करता हूं कि अभी रेफरल खत्म हो जाए।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page