जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवन गिराने के आदेश!..के विरोध में गाजीपुर में अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदर्शन
- alpayuexpress
- 2 hours ago
- 1 min read
जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवन गिराने के आदेश!..के विरोध में गाजीपुर में अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदर्शन

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
जुलाई मंगलवार 28-7-2026
ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी जिसके 38 भवन गैर कानूनी तरीके से बनाए गए हैं इन 38 भवनो को गिराने का आदेश कोर्ट ने दे दिया है और इस आदेश के बाद से ही पूरे प्रदेश में अब राजनीति पूरी तरह से गर्म हो गई है एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश सरकार उन भवनो को गिराने की तैयारी में लगी हुई है तो दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी अब शिक्षा हर बच्चे का अधिकार शिक्षा से ना करो खिलवाड़ जैसी बातों को लेकर अब राजनीति शुरू कर दिया है यहां तक की रामपुर जौहर यूनिवर्सिटी पर अब वहां के स्थानीय बच्चे भी प्रदर्शन कर रहे हैं तो वही आज गाजीपुर में अल्पसंख्यक मोर्चा के बैनर तले जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनो को गिराने के आदेश वापस लेने को लेकर अल्पसंख्यक मोर्चा ने प्रदर्शन करते हुए जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां पर उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम एक पत्रक सौपा और पत्रक के माध्यम से मांग किया है और बताया कि जिन भवनों को गिराने का आदेश दिया गया है और जिन नियमों के तहत दिया गया है उस नियम के बनने से पूर्व ही उस भवन को बनाया गया था ऐसे में यह आदेश गैर कानूनी है इसे वापस लेना चाहिए और यदि सरकार इसे वापस नहीं लेती है तो सड़कों पर खून बहाने तक का नारा लगाया गया।





Comments