top of page
Search

‼️जंतर-मंतर धरना छात्रों का नहीं!..विपक्ष का राजनीतिक कार्यक्रम था-सपना सिंह का दावा‼️

  • alpayuexpress
  • 2 hours ago
  • 2 min read

‼️जंतर-मंतर धरना छात्रों का नहीं!..विपक्ष का राजनीतिक कार्यक्रम था-सपना सिंह का दावा‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

जुलाई रविवार 26-7-2026

गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर छात्रों के द्वारा जंतर मंतर पर किए जा रहे धरना प्रदर्शन और धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफे की मांग को लेकर कई दिन बवाल चलने के बाद आखिरकार धर्मेंद्र प्रधान ने अपना इस्तीफा सौंप दिया वहीं अब इस मामले को लेकर गाजीपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने अपना बयान जारी करते हुए कहा है कि धरना प्रदर्शन में मात्र 10% से 15% छात्र थे बाकी के राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता थे

उन्होंने कहा कि जंतर मंतर पर जो धरना हो रहा था उसमें से मात्र 10 से 15% छात्र थे बाकी के लोग विपक्ष के कार्यकर्ता और अन्य लोग थे जिन लोगों ने अब तक रायता फैलाया हुआ था वही कॉकरोच पार्टी जो धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहा था धर्मेंद्र प्रधान ने अब इस्तीफा दे चुके हैं और अब जो शिक्षा मंत्री बनेंगे वह भी भारतीय जनता पार्टी के ही रहेंगे उन्होंने कहा कि जंतर मंतर पर जो धरना था उसमें बहुत सारे राजनीतिक दल के लोग थे और गाजीपुर से भी बहुत सारे लोग गए हुए थे और पूरा मामला जानबूझकर किया गया था ऐसे में उत्तर प्रदेश में रहना है तो कायदे से रहो नहीं तो भ्रामक खबर फैलाई तो मुख्यमंत्री ने कहा है कि बक्से नहीं जाओगे यह पूरा कार्यक्रम राजनीतिक दलों के द्वारा ऑर्गेनाइज किया गया था क्योंकि 10 छात्र थे और 90 राजनीतिक दल के कार्यकर्ता थे उन्होंने कहा कि यह सभी लोग मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को गंदी-गंदी गालियां तक दे रहे थे और अल्लाह हो अकबर के नारे भी लगाए जा रहे थे और यह सब काम कोई विद्यार्थी नहीं कर सकता उन्होंने कहा कि जब पेपर लिक मामला आया था तब इन लोगों ने इस तरह का कोई प्रदर्शन नहीं किया लेकिन सरकार ने उसके बाद निर्णय लेते हुए फिर से पेपर कराया और शुद्धता पल उसका परिणाम भी घोषित कर दिया और इसमें जो पढ़ने वाले बच्चे थे वह पास भी हो गए और जो नहीं पास हुए वह जंतर मंतर पर घूम रहे थे।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page