‼️पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का उग्र प्रदर्शन!..तिरंगा साड़ी में पहुंची छात्रा बोली-"अब और नहीं सहेंगे"‼️
- alpayuexpress
- 14 hours ago
- 2 min read
‼️पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का उग्र प्रदर्शन!..तिरंगा साड़ी में पहुंची छात्रा बोली-"अब और नहीं सहेंगे"‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
जुलाई शनिवार 25-7-2026
ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर आज नीट परीक्षा को लेकर चल रहे छात्रों के धरना प्रदर्शन को समर्थन देने के लिए छात्र पीजी कॉलेज पर एक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए और फिर जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र और छात्राए शामिल रहे और इस भीड़ में यह भी देखने को मिला कि वह छात्र भी शामिल हुए जिन्हें अभी नीट की परीक्षा या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षाओं से कोई लेना-देना नहीं है ऐसे ही एक छात्र जो क्लास 11 की छात्रा है और आज वह अपने विद्यालय से इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए छुट्टी लेकर तिरंगे साड़ी में पहुंची और जब उससे बात की गई तो उसने बताया कि उसे यहां की प्रशासन की व्यवस्था काफी अच्छी लगी है क्योंकि छात्रों की बात को प्रशासन ने सुना है उसने बताया कि पेपर लिक जो रोज की बीमारी बन चुकी है उसने कहा कि क्या हम लोग ऐसे ही मरते रहें और पेपर लिक होता रहे और उसने धर्मेंद्र प्रधान से विनती किया कि वह अपना इस्तीफा दे दे इस दौरान तिरंगे साड़ी में पहुंचने को लेकर बताया कि वह किसी जाति और धर्म को प्रजेंट नहीं कर रही है बल्कि यह वस्त्र एकता का प्रतीक है और मैं एकता का प्रतीक लेकर आई हूं।

अभिषेक कुशवाहा जिला अध्यक्ष छात्र सभा ने कहा कि आज पीजी कॉलेज से लेकर जिलाधिकारी कार्यालय तक छात्रों ने एक बड़ी हुजुम में पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया है और शांतिपूर्ण तरीके से अपने मांगो के समर्थन में पत्र देने का काम किया है और आज काफी दिनों से प्रदर्शन चल रहा है लेकिन अभी तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं हुआ और उन्हीं के स्थिति की मांग को लेकर छात्र आंदोलन कर रहे हैं।





Comments