top of page
Search

⭕विद्यालय परिसर में तेरही पर आर्केस्ट्रा का आयोजन!..बीएसए बोली-ताला तोड़कर कराया गया कार्यक्रम,दर्ज हुआ मुकदमा

  • alpayuexpress
  • 1 hour ago
  • 2 min read

‼️शोकसभा या मनोरंजन?!..जिले में हो रही चर्चा‼️

⭕विद्यालय परिसर में तेरही पर आर्केस्ट्रा का आयोजन!..बीएसए बोली-ताला तोड़कर कराया गया कार्यक्रम,दर्ज हुआ मुकदमा

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

मई शनिवार 30-5-2026

गाजीपुर:-ख़बर गाज़ीपुर जिले से है जहां पर शादियाबाद क्षेत्र अंतर्गत मनिहारी ब्लॉक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में तेज डीजे की धुन पर बार बालाओं (नृत्यांगनाओं) को नृत्य करते देखा जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि यह कार्यक्रम किसी परिवार में आयोजित तेरही (मृत्यु भोज) ब्रह्मभोज के अवसर पर कराया गया था। यह बताया जा रहा है कि आर्केस्ट्रा का यह आयोजन एक स्थानीय प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में हुआ।

वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई लोग इसे सामाजिक और धार्मिक परंपराओं के विपरीत बताते हुए सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि जिस घर में हाल ही में शोक का माहौल रहा हो, वहां इस प्रकार के मनोरंजनात्मक कार्यक्रम समाज को गलत संदेश देते हैं। कुछ लोगों ने यह भी टिप्पणी की है कि हिंदू धर्म की परंपराओं में तेरही के दिन इस तरह के आयोजनों का कोई विशेष स्थान नहीं है।

वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इस आयोजन का समर्थन भी करते नजर आ रहे हैं। उनका तर्क है कि शोकाकुल परिवार को मानसिक तनाव और दुख से उबरने में ऐसे सामाजिक कार्यक्रम सहायक हो सकते हैं और इसे एक प्रकार की "सोशल थेरेपी" के रूप में देखा जाना चाहिए।

हालांकि सबसे अधिक चर्चा कार्यक्रम के कथित आयोजन स्थल को लेकर हो रही है। कई लोगों का कहना है कि विद्यालय शिक्षा का मंदिर होता है और वहां इस प्रकार के नृत्य या मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाने चाहिए, विशेषकर तब जब वह सरकारी विद्यालय हो। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने इसे विद्यालय की गरिमा और शैक्षणिक वातावरण के विपरीत बताया है।

फिलहाल वीडियो की सत्यता, आयोजन की परिस्थितियों और अनुमति संबंधी पहलुओं को लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के आयोजक विद्यालय परिसर का ताला तोड़कर परिसर में इस तरह का आयोजन कराए थे जानकारी पर प्रिंसिपल के द्वारा मुकदमा भी दर्द कर दिया गया है

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page