‼️राम मंदिर ट्रस्ट में जितेंद्र मिश्रा की!..नियुक्ति पर सनातन पांडेय के सवाल,अतुल राय बोले- चंदे में पारदर्शिता जरूरी‼️
- alpayuexpress
- 16 hours ago
- 3 min read
‼️राम मंदिर ट्रस्ट में जितेंद्र मिश्रा की!..नियुक्ति पर सनातन पांडेय के सवाल,अतुल राय बोले- चंदे में पारदर्शिता जरूरी‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
सितंबर गुरुवार 3-9-2026
गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर राम मंदिर में सीईओ पद पर पूर्व एयर चीफ मार्शल जितेंद्र मिश्रा की नियुक्ति पर बलिया के सांसद सनातन पांडे ने सवाल उठाया है और इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था के विपरीत बताया है इस मामले पर गाजीपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए घोसी के पूर्व सांसद अतुल राय से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सांसद जी ने क्या बयान दिया है अभी मैंने उसे सुना नहीं है लेकिन चंदा चोरी का जो मामला आया था उसमें सरकार पारदर्शिता लाई और आगे से चंदा लाने से लेकर उसे बैंक में जमा करने तक की पूरी प्रक्रिया पाक साफ हो वही चंपक राय के सवाल पर कहा कि जिन पर सवाल उठा उन्हें तो बाहर जाना ही था सरकार ने चंपक राय को बचा लिया यही बहुत बड़ी बात है।

ऐसे में आगामी 2027 के चुनाव में अतुल राय जमानिया विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे या फिर मोहम्मदाबाद विधानसभा से इस मामले पर उन्होंने कहा महीने 2 महीने में क्लियर हो जाएगा की ऊंट किट किस करवट बैठेगा लेकिन बैठेगा जरूर।
गंगा में बाढ़ खत्म होने के बाद शारदा सहायक नहर के द्वारा पानी छोड़े जाने से मगई नदी में बाढ़ का असर हो जाता है इसको लेकर अतुल राय एक दिन पूर्व शारदा सहायक नहर के अधिकारियों से मुलाकात किया और उनसे निवेदन किया कि मोहम्मदाबाद जहुराबाद विधानसभा के साथ ही रसड़ा विधानसभा के कुछ इलाके मगई नदी से प्रभावित होती है अक्टूबर महीने में शारदा सहायक नहर के द्वारा पानी को डिस्चार्ज किया जाता है जिससे करईल का इलाका प्रभावित हो जाता है और पानी खत्म होने के बाद दिसंबर और जनवरी होते-होते खेत सूख पता है ऐसे में किसानों की खेती पूरी तरह से प्रभावित हो जाती है इसी को लेकर अधिशासी अभियंता शारदा सहायक नहर भाग 26 से मुलाकात किया लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी अधिकारी जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है फिर भी हमारा प्रयास है की जो पानी डिस्चार्ज अक्टूबर में किया जाता है वह गंगा के बाढ़ के वक्त ही अगर कर लिया जाए तो गंगा के बाढ़ के साथी वह पानी भी खत्म हो जाएगी। यदि ऐसा नहीं हो पता है तो नदी की खुदाई हो जाए जिससे नदी की सतह समतल हो जाए जिससे किसान का नुकसान ना हो और वह पलायन करने को मजबूर ना हो।
गंगा में इन दिनों बाढ़ आया हुआ है जिससे गाजीपुर तहसील की पांच तहसीलों में मोहम्मदाबाद तहसील और जमानिया तहसील भी प्रभावित हो रहा है ऐसे में पूर्व सांसद अतुल राय ने भी एक दिन पूर्व बाढ़ प्रभावित एरिया का दौरा किया इस पर जब उनसे बात की गई तो उन्होंने बताया कि 2 दिन पूर्व महीने जब भ्रमण किया था तब अभी प्रशासन नहीं जागा था और मैं रामपुर तिलवा मार्ग की तरफ जा रहा था जहां पर अचानक से पानी आया था और लोग मवेशी सिवान से अपने डेरा की तरफ वापस आ रहे थे लेकिन उस वक्त प्रशासन बाढ़ के लोगों के प्रति तैयार नहीं था लेकिन अब वह प्रशासन भी एक्टिव हो गया है ऐसे में आने वाले दिनों के बाद के मद्देनजर उन्होंने प्रशासन से अपील किया कि वह अपनी व्यवस्था को मुकम्मल कर ले जिससे लोगों को परेशानी ना हो साथ ही हम और हमारी टीम भी जरूरतमंदों को सहायता पहुंचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।





Comments