top of page
Search

⭕राज्यसभा सांसद डॉ संगीता बलवंत के हाथों!..300 सौ आंगनवाड़ी सहायिकाओं को दिया गया नियुक्ति पत्र

  • alpayuexpress
  • 21 hours ago
  • 2 min read

‼️नवनिहालों की “यशोदा मैया”‼️

⭕राज्यसभा सांसद डॉ संगीता बलवंत के हाथों!..300 सौ आंगनवाड़ी सहायिकाओं को दिया गया नियुक्ति पत्र

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

मई शुक्रवार 29-5-2026

गाज़ीपुर:-ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा इन दिनों मिशन रोजगार एक्सप्रेस चलाया जा रहा है और खासकर आधी आबादी को सशक्त और मजबूत करने कभी प्रयास किया जा रहा है और इसी कड़ी में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में करीब 1300 सहायक आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की गई है और इसमें सभी कार्यत्रियां महिला है ऐसे में आज इन चयनित अभ्यर्थियों में करीब 300 के आसपास अभ्यर्थियों को आज नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया इस नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉक्टर संगीता बलवंत रही तो वहीं विशिष्ट अतिथि जखनिया विधायक बेदी राम रहे।

नियुक्ति पत्र वितरण को लेकर राज्यसभा सांसद डॉक्टर संगीता बलवंत ने बताया कि मैं इस कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं साथ ही 1328 बहनो को भी धन्यवाद देता हूं जिन्हें आंगनबाड़ी सहायिका के रूप में नियुक्ति पत्र वितरित किया जा रहा है उन्होंने बताया कि इस नियुक्ति पत्र के बाद इन महिलाओं पर एक जिम्मेदारी आ गई है जो देश के नौनिहालों और गर्भवती माता और बहनों के लिए कार्य करेंगे क्योंकि अब यह लोग देश के भविष्य नवनिहालों की देखभाल करती हैं तो उन्हें यशोदा मैया का भी पद भी दिया जाता है। इस दौरान प्रदेश में रोजगार को लेकर विपक्षियों के द्वारा लगातार राजनीति की जाती है और सरकार पर निशाना साधा जाता है इस पर उन्होंने कहा कि आज विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं रह गया है विपक्ष में जो समाजवादी पार्टी उछल कूद करती रहती है ऐसे उन्होंने कहा कि यह लाल टोपी वालों का दिल हमेशा से काला रहा है ऐसे में देश के प्रधानमंत्री और योगी जी देश के लिए लगातार विकास के कार्य कर रहे हैं और मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए संकल्पित है ऐसे में विपक्ष को जब कोई मुद्दा नहीं मिलता है तब वह किसी न किसी मुद्दे पर ऊलजुल बातें करता है।

इस दौरान जखनिया विधायक बेदी राम ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए उल जुलूल की बातें करते हैं उन्होंने बताया कि सरकार महिलाओं को शक्ति देने के लिए रोजगार और अन्य योजनाएं निकाली है वह किसी अन्य के शासनकाल में इतनी बड़ी संख्या में नहीं निकली या सिर्फ भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की सरकार में निकली है और महिलाएं सशक्त हो रही हैं।

वही आज नियुक्ति पत्र पाने के बाद आंगनबाड़ी सहायिकाओं के चेहरे पर खुशी देखने को मिली और उन्होंने बताया कि आज इस नियुक्ति पत्र मिलने पर आज उनके परिवार में खुशियों की लहर है और अब यह लोग अपने इलाके और केंद्र के अंतर्गत आने वाली गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों की देखभाल के लिए काम करेंगी जो इन लोगों के लिए सौभाग्य की बात होगी

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page