top of page
Search

‼️यूपी में सपा की सरकार बनने जा रही है!..ओवैसी की राजनीति पर विधायक जयकिशन साहू ने उठाए सवाल‼️

alpayuexpress
55 minutes ago
2 min read

‼️यूपी में सपा की सरकार बनने जा रही है!..ओवैसी की राजनीति पर विधायक जयकिशन साहू ने उठाए सवाल‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

अक्टूबर मंगलवार 27-10-2026

ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर राहुल गांधी जिन्होंने अमित शाह पर टिप्पणी किया था और उस टिप्पणी के मामले पर राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज किया गया था और इस मुकदमे के मामले में सुल्तानपुर कोर्ट में आज राहुल गांधी की पेशी थी जहां कोर्ट ने उन्हें इस मामले में बाईज्जत बरी कर दिया है इसी मामले पर गाजीपुर के समाजवादी पार्टी से विधायक जयकिशन साहू से बात की गई तो उन्होंने बताया कि राहुल गांधी अभी सिर्फ एक मामले में नहीं बल्कि कई अन्य मामलों में भी बरी होंगे इस तरह का जो भी मुकदमा कराया गया है उसका क्रम देखिएगा तो वैसे सभी मामलों में राहुल गांधी बरी हो जाएंगे मुकदमा यदि करना है तो आप जर्सी गाय पर मुकदमा क्यों नहीं कर रहे हैं यह बयान राहुल गांधी पार्लियामेंट में नहीं दिए थे बल्कि एक सार्वजनिक मंच से दिए थे वही पार्लियामेंट के अंदर भद्दे भद्दे कमेंट किए गए कमेंट पर मुकदमा करने वालों के कलम में स्याही नहीं थी क्या ,वह बरी हुए हैं कोई आश्चर्य की बात नहीं है इस तरह के जितने भी मुकदमे हैं वह सभी लोग बड़ी।

ओवैसी और अखिलेश यादव के बीच इन दिनों रावण जैसे शब्दों की भी बात आ गई है इस मामले पर उन्होंने कहा कि ओवैसी को कोई काम नहीं है उनका जहां प्रदेश है जहां संसदीय क्षेत्र है वहां पर तीन सीटों पर चुनाव लड़ते हैं और उत्तर प्रदेश में 403 सीटों की बात कर रहे हैं यह किसका प्रायोजित पार्टी है विचार करेंगे तो पता चल जाएगा समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है किसी राजनीतिक दल के इशारे पर वह अभिनय कर रहे हैं वह राज बहुत जल्द खुल जाएगा यहां के लोग सतर्क हैं क्योंकि यह सब भारतीय जनता पार्टी का प्रायोजित कार्यक्रम। मुसलमान वोट और अखिलेश यादव के बारे में जब बात किया प्रयास किया गया तब उन्होंने कहा कि ओवैसी साहब कई जगह चुनाव लड़ चुके हैं इस समय मान सम्मान और स्वाभिमान की बात है बंगाल में आपने नहीं देखा कि हुमायूं ने क्या कहा था इसी तरह यह प्रायोजित लोग हैं हुमायूं को लेकर बंगाल में उनकी प्लानिंग क्या थी और वह प्लानिंग फेल होते ही हुमायूं तुरंत भाग गए अपने गांव की ओर।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page