top of page
Search

‼️मुख्तार के गजल होटल पर!..मोतीचंद के बाद अभिषेक अग्रवाल ने भी कोर्ट में ठोका अपना दावा‼️

  • alpayuexpress
  • 18 hours ago
  • 2 min read

‼️मुख्तार के गजल होटल पर!..मोतीचंद के बाद अभिषेक अग्रवाल ने भी कोर्ट में ठोका अपना दावा‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

जून शनिवार 6-6-2026

गाज़ीपुर:- खबर ग़ाज़ीपुर जिले से है जहां पर मुख्तार अंसारी के गजल होटल की जमीन पर पहले मोती चंद सेठ ने पेश किया अपना दावा अब अभिषेक अग्रवाल ने अपना दावा पेश करते हुए कोर्ट में किया दाखिल बताते चलें कि गाजीपुर में एक वक्त था जब गजल होटल को मुख्तार अंसारी की शान समझा जाता था और लोग उसकी तरफ नजर उठाकर देखने से भी परहेज करते थे लेकिन उनकी मौत के बाद अब इस ग़ज़ल होटल पर एक के बाद एक लोग अपना बताते हुए अधिकार जाता रहे हैं और ऐसा ही एक मामला गाजीपुर न्यायालय में भी आया है जहां पर गजल होटल पर आज अभिषेक अग्रवाल नाम के एक व्यक्ति ने अपना दावा करते हुए कोर्ट में याचिका दाखिल किया है।

एमपी एमएलए कोर्ट में सहायक शासकीय अधिवक्ता अखिलेश सिंह ने बताया कि आज सरकार बना मुख्तार अंसारी केस में आज तारीख नियत की गई थी जिसमें अब्बास अंसारी को आना था लेकिन किसी कारणवश नहीं आ पाए लेकिन इसके पूर्व ही गजल होटल के मामले में सदर कोतवाली के टेढ़ी बाजार इलाके के रहने वाले अभिषेक अग्रवाल ने गजल होटल की भूमि पर अपना दावा पेश करते हुए कोर्ट में अपना दावा पेश किया है और इसके पहले भी मोती चंद वर्मा के द्वारा भी इसी गजल होटल की जमीन पर अपना दावा पेश किया जा चुका है अभिषेक अग्रवाल के दावा पेश करने के बाद एमपी एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश शक्ति सिंह ने इसमें आगामी तिथि 27 जून को नियत किया गया है जहां पर कोर्ट इनके कागजातों को देखकर किसी निर्णय पर पहुंचेगी।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page