top of page
Search

मलेरिया है जानलेवा!...जिला मलेरिया सहायक अधिकारी संतोष कुमार के नेतृत्व में मलेरिया से बचाव व जागरूक

  • alpayuexpress
  • Apr 28, 2023
  • 1 min read

मलेरिया है जानलेवा!...जिला मलेरिया सहायक अधिकारी संतोष कुमार के नेतृत्व में मलेरिया से बचाव व जागरूकता के लिए चलाया गया अभियान।


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


देवकली। खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर क्षेत्र के देवकली में जिला मलेरिया सहायक अधिकारी संतोष कुमार के नेतृत्व में मलेरिया से बचाव व जागरूकता के लिए अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि मलेरिया एक जानलेवा बीमारी है और ये मच्छर काटने से फैलता है। इस रोग से बचाव के लिए अपने घर के आस-पास साफ-सफाई रखें तथा मच्छर पनपने वाले स्रोत को नष्ट कर दें। बताया कि इस मच्छर काटने के बाद 6 से 8 दिन के अंदर लक्षण दिखाई देने लगते हैं। इस रोग में तेज बुखार, थकान, सिर, पेट, मांसपेशियों में दर्द होता है और उल्टी होने लगती हैं। इसका तत्काल केन्द्र पर जाकर इलाज करायें। बताया कि आशा व आंगनबाड़ी के माध्यम से सभी गांवों में मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू, चिकगुनियां, कालाजार, टीबी आदि के रोगी व कुपोषित बच्चों की सूची बनाने के लिए निर्देशित किया गया है, ताकि समय से इलाज हो सके।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page