‼️बारिश ने खोली शहर की जलनिकासी!..व्यवस्था की पोल,राइफल क्लब से विकास भवन तक जलजमाव‼️
- alpayuexpress
- 13 hours ago
- 1 min read
‼️बारिश ने खोली शहर की जलनिकासी!..व्यवस्था की पोल,राइफल क्लब से विकास भवन तक जलजमाव‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
अगस्त सोमवार 31-8-2026
गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां जनपद ही नहीं प्रदेश के कई जनपदों में मौसम विभाग के द्वारा भारी बारिश का अलर्ट किया गया है और लगातार बारिश हो रहा है गाजीपुर की बात करें तो आज दोपहर में भी तकरीबन 1 घंटे तक लगातार बारिश हुई और इस बारिश के बाद शहर के वह राइफल क्लब भी शामिल रहा जिसमें खुद जिलाधिकारी प्रतिदिन जनता दर्शन करते हैं इसके अलावा विकास भवन जहां पर जनपद के करीब 30 से 40 विभाग का संचालन होता है और लोगों का आवागमन होता रहता है

इसके साथ ही शास्त्री नगर की सड़क महुआ बाग लंका तिराहा जैसे अनेक मुख्य मार्ग हैं जहां पर जल जमाव हो गया जिसके वजह से लोग जिनके पास अपने दो पहिया या चार पहिया वाहन थे वह किसी तरह से तो निकल जा रहे थे लेकिन पैदल चलने वाले के लिए एक तरह से बैरियर लग गया और वो इंतजार कर रहे थे कि कब पानी निकले और वह अपने गंतव्य को रवाना हो लेकिन जिस हिसाब से गाजीपुर की सड़के गड्ढो में तब्दील है

ऐसे में दो पहिया वाहन चालक भी डरते डरते इन जल जमाव के बीच जाने को मजबूर हो रहे थे क्योंकि उन्हें भी नहीं पता कि कब उनका बाइक गड्ढों में चला जाए और वह भी पानी में गिर जाए इन सब के पीछे प्रशासनिक व्यवस्था को लोग जिम्मेदार बता रहे हैं।





Comments