top of page
Search

‼️गैस रिसाव के बाद बाइक में धमाका!..आग में झुलसकर दो मासूमों की मौत‼️

  • alpayuexpress
  • 12 hours ago
  • 2 min read

‼️गैस रिसाव के बाद बाइक में धमाका!..आग में झुलसकर दो मासूमों की मौत‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

अगस्त सोमवार 31-8-2026

गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर सोमवार की सुबह देवड़ी गांव में एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। रोज की तरह घर से निकले दो मासूम बच्चे शायद यह सोचकर निकले थे कि कुछ ही देर में वापस लौट आएंगे, लेकिन किसे पता था कि कुछ पल बाद ही उनकी जिंदगी हमेशा के लिए थम जाएगी। गैस सिलेंडर से हुए रिसाव के बाद भड़की आग और मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में हुए भीषण धमाके ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं।

ग्राम देवड़ी निवासी मजदूर मुन्नी लाल यादव का 12 वर्षीय बेटा सुंदरम यादव, कक्षा छह का छात्र था। वह अपनी बहन रेखा के साथ पड़ोसी मित्र विशाल शर्मा, 14 वर्ष, के घर दूध लेने गया था। विशाल कक्षा आठ में पढ़ता था। दोनों बच्चे पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवड़ी के छात्र थे। दूध लेने के बाद दोनों आंगन में बैठकर आपस में बातें करने लगे।

इसी दौरान विशाल की मां मीना देवी रसोई में खाना बना रही थीं। अचानक गैस सिलेंडर से रिसाव हुआ और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। खतरा भांपकर मीना देवी और रेखा बाहर भाग गईं। वहीं दोनों बच्चे घबराकर बगल के कमरे में चले गए और जान बचाने के लिए पटनी पर चढ़ गए।

लेकिन मौत उनका पीछा करते हुए वहां भी पहुंच गई। आग दूसरे कमरे में रखी मोटरसाइकिल तक जा पहुंची। पेट्रोल टंकी में जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते पूरा मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पटनी पर छिपे दोनों मासूम आग की चपेट में आ गए और झुलसने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई। धमाके की आवाज से गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह, तहसीलदार राम नारायण वर्मा सहित पुलिस-प्रशासन की टीम पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर ने बताया की जमानिया के देवरी गांव में इस हादसे की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पाया कि घर में गैस का पहला रिसाव हुआ और फिर यह रिसाव की आज बगल के कमरे में रखे मोटरसाइकिल तक पहुंच गई और फिर मोटरसाइकिल की आग पूरी तरह से भड़क गई जिससे दो मौसमों की धुलसने से मौत हो गई पुलिस इस मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page