top of page
Search

‼️बरेका के शिवकाली मंदिर में सजा!..बाल कृष्ण-राधा का दरबार,300 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा‼️

alpayuexpress
4 hours ago
3 min read

‼️बरेका के शिवकाली मंदिर में सजा!..बाल कृष्ण-राधा का दरबार,300 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा‼️

किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार

सितंबर बुधवार 23-9-2026

वाराणसी:- खबर उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर जहां पर उद्धव फाउंडेशन वाराणसी के तत्वावधान में रविवार को बरेका स्थित शिवकाली मंदिर परिसर में श्री राधा-कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 300 से अधिक बच्चों ने विभिन्न वर्गों में राधा और कृष्ण का स्वरूप धारण कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बाल प्रतिभागियों की मनमोहक प्रस्तुतियों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। प्रतियोगिता में तीन वर्ष तक के बच्चों के लिए लल्ला वर्ग, छह वर्ष तक के लिए कान्हा वर्ग, 12 वर्ष तक के लिए कृष्णा वर्ग, 18 वर्ष तक के लिए किशोरी वर्ग और 18 वर्ष तक के प्रतिभागियों के लिए समूह वर्ग निर्धारित किया गया था। विभिन्न आयु वर्गों के बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा के स्वरूप में सजकर मंच पर अपनी प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. पूनम सिंह खरवार, अन्नपूर्णा श्रीवास्तव और संस्था की महामंत्री पल्लवी वार्ष्णेय ने भगवान श्रीकृष्ण के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता की शुरुआत संयोजक पायल सरल ने गणेश वंदना की प्रस्तुति से की। इसके बाद संस्था की महामंत्री पल्लवी वार्ष्णेय ने मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया तथा उपस्थित अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया।

प्रतियोगिता के दौरान नन्हे प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया। लल्ला वर्ग के बच्चों ने ‘मैं नहीं माखन खायो’ और मटकी फोड़ने की प्रस्तुति से कृष्ण की बाल लीलाओं को मंच पर जीवंत किया। कान्हा वर्ग के प्रतिभागियों ने कालिया वध की प्रस्तुति दी। कृष्णा वर्ग के बच्चों ने गोवर्धन पर्वत उठाने की लीला प्रस्तुत कर दर्शकों की तालियां बटोरीं। वहीं किशोरी वर्ग की राधा स्वरूप प्रतिभागियों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में भक्ति और सांस्कृतिक रंग भर दिया। करीब आठ घंटे तक चले कार्यक्रम में बच्चों ने अलग-अलग प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और राधा-कृष्ण की भक्ति को मंच पर साकार किया। मंदिर परिसर में मौजूद दर्शकों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम का संचालन कुमकुम पटेल, रेखा वर्मा, जया कुमारी, संगीता भट्टाचार्य एवं पायल सरल ने किया। आयोजन के संयोजन में राकेश वर्मा, अशोक वार्ष्णेय, आलोक भट्टाचार्य, संजय श्रीवास्तव एवं नवोदिता भट्टाचार्य की भूमिका रही। निर्णायक मंडल में अंजना श्रीवास्तव, गोविंद वर्मा, भीमसेन सरल एवं अनामिका प्रसाद शामिल रहे।


प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में प्रतिभागियों ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। लल्ला वर्ग में सान्वी, कान्हा और वैष्णो कुशवाहा क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे। कान्हा वर्ग में शिवादित्य त्रिपाठी, स्पर्श यादव और अभिराज श्रीवास्तव ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। कृष्णा वर्ग में अदे्जा भंडारी, अनन्या कुमारी और युवराज ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया।

किशोरी वर्ग में इशिता केसरी, धनश्री वर्मा और काशीवि गुप्ता क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहीं। समूह वर्ग में टीएसडी इंग्लिश स्कूल, जूही नृत्य कला केंद्र एवं नटराज कला केंद्र ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

समापन अवसर पर अग्रसेन इंटर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य श्री रामकुमार गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों, निर्णायकों और आयोजन से जुड़े लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में आलोक मिश्रा, आरती टंडन, रुचि श्रीवास्तव, दिव्या मेहता, फिजियोथैरेपिस्ट आरके सिन्हा, संजय श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page