top of page
Search

‼️तकनीकी सहायकों ने मानदेय!..₹45 हजार करने की उठाई मांग,डीएम प्रतिनिधि को सौंपा ज्ञापन‼️

alpayuexpress
5 hours ago
2 min read

‼️तकनीकी सहायकों ने मानदेय!..₹45 हजार करने की उठाई मांग,डीएम प्रतिनिधि को सौंपा ज्ञापन‼️

किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार

सितंबर मंगलवार 22-9-2026

गाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर मनरेगा/वीबीजी राम जी योजना में कार्यरत तकनीकी सहायकों ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा। तकनीकी सहायकों ने कहा कि वे पिछले करीब 20 वर्षों से विभिन्न परिस्थितियों के बीच अल्प मानदेय में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। बढ़ती महंगाई के बावजूद पिछले पांच वर्षों से मानदेय में कोई वृद्धि नहीं होने से आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

तकनीकी सहायकों के मुताबिक उनका काम मुख्य रूप से फील्ड से जुड़ा है। ग्राम पंचायतों में संचालित परियोजनाओं के इस्टीमेट तैयार करने के साथ ही कार्यों के पर्यवेक्षण के लिए उन्हें प्रतिदिन विभिन्न ग्राम पंचायतों में जाना पड़ता है। आने-जाने और अन्य फील्ड कार्यों में औसतन करीब 6 हजार रुपये प्रतिमाह खर्च हो जाता है। यह राशि भी उन्हें अपने अल्प मानदेय से ही वहन करनी पड़ती है। इससे परिवार के भरण-पोषण में भी कठिनाई होने की बात तकनीकी सहायकों ने ज्ञापन में कही है। तकनीकी सहायकों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि उनके मानदेय को जूनियर इंजीनियर के मूल वेतन के अनुरूप 45 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाए। उनका कहना है कि लंबे समय से कार्य करने के बावजूद मानदेय में अपेक्षित वृद्धि नहीं होने से कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार, तकनीकी सहायकों ने 21 सितंबर को जिले के सभी विकासखंडों में संबंधित खंड विकास अधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद 22 सितंबर को गाजीपुर जिले के सभी तकनीकी सहायकों ने एकजुट होकर जिलाधिकारी के प्रतिनिधि उपायुक्त श्रम रोजगार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में तकनीकी सहायकों ने कहा है कि यदि 26 सितंबर 2026 तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे अपनी मांगों को लेकर 28 सितंबर से लखनऊ स्थित ईको गार्डन में धरना-प्रदर्शन करने के लिए विवश होंगे। सहायकों ने सरकार से महंगाई और फील्ड कार्य में होने वाले खर्च को देखते हुए मानदेय बढ़ाने की मांग पर जल्द निर्णय लेने की अपील की है।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page