बगीचे में मनबढ़ पड़ोसियों ने लगाई आग!...इमारती लकड़ियों समेत मोटर आदि जलकर हुआ राख
- alpayuexpress
- Mar 20, 2023
- 1 min read
बगीचे में मनबढ़ पड़ोसियों ने लगाई आग!...इमारती लकड़ियों समेत मोटर आदि जलकर हुआ राख

मोहम्मद इसरार पत्रकार (उपसंपादक)
खानपुर। खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर थानाक्षेत्र के भभौरा गांव में सेवानिवृत्त फौजी के बगीचे में मनबढ़ पड़ोसियों ने आग लगा दी। जिसके चलते उनकी काफी मात्रा में लकड़ी, पेड़ के अलावा केबिल, 5 हार्स पॉवर की मशीन आदि जलकर राख हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। गांव निवासी रामकुंवर सिंह यादव सेना से सेवानिवृत्त हैं। बताया कि उनके पड़ोस के संतोष यादव आदि से उनका पुराना विवाद है। बताया कि बीते 16 व 17 मार्च को उन्होंने गिरी हुई पत्तियों में आग लगा दी। जो फैलने लगी तो हमने उसे बुझाया और वहां आग न जलाने के लिए बोला, ताकि गर्मी में आग न फैल जाए। इस बीच बीती रात वो अपने खेत पर गए तो थे पीछे से उन्होंने फिर से बगीचे के पास आग लगा दी। जिसके चलते आग फैलकर बगीचे में लग गई। जिसमें शीशम की 10 मोटी लकड़ियां, आम के 4 व बेल का एक पेड़ जल गया। इसके अलावा वहां रखे केबिल व 5 हार्स पॉवर की मशीन भी जलकर राख हो गई। जब वो घर आए तो आग देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के सहयोग से आग बुझाया गया। इस मामले में पीड़ित ने तहरीर देकर कहा कि आरोपियों ने घर में आग लगाने की नियत से ऐसा किया था। ऐसे में कार्रवाई की मांग की है।





Comments