top of page
Search

‼️फरार आरोपी के मकान में भूख-प्यास से!..जूझ रहा था पिटबुल डॉग,पशुपालन विभाग ने चलाया ‘ऑपरेशन डॉग’‼️

  • alpayuexpress
  • 2 hours ago
  • 2 min read

‼️फरार आरोपी के मकान में भूख-प्यास से!..जूझ रहा था पिटबुल डॉग,पशुपालन विभाग ने चलाया ‘ऑपरेशन डॉग’‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

जून बुधवार 24-6-2026

गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर आज जिला प्रशासन की देखरेख में पशुपालन विभाग के द्वारा ऑपरेशन डॉग चलाया गया जिसमें पशुपालन विभाग को करीब 3 घंटे मशक्कत करने के बाद पिटबुल नस्ल के कुत्ते को अपने कब्जे में लेकर रेस्क्यू टीम अपने साथ चली गई दरअसल मामला एक लाख के इनामी शंकर पांडे का है जो विनीत राय हत्याकांड का मुख्य आरोपी है और पिछले एक महीने से वह फरार चल रहा है और इसी फरारी के दौरान उसके बंद मकान में पिटबुल नस्ल का एक कुत्ता जो पिछले 29 मई से ही बंद था जिसे आज पशुपालन विभाग ने रेस्क्यू करते हुए उसे घर से निकाल कर पशुपालन विभाग को सुपुर्द किया।

29 मई को गाजीपुर के सदर कोतवाली इलाके के गोंडा गांव के रहने वाले शंकर पांडे सहित चार लोग विनीत राय की हत्याकांड में मुख्य आरोपी थे जिसमें से चारों आरोपियों पर घटना के बाद ₹100000 के इनाम घोषित कर दिया गया और इन्हें अपराधियों में एक कमलेश बिंद को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था वही इस घटना के बाद से ही शंकर पांडे के मकान में एक पिटबुल नस्ल का कुत्ता जो बंद था और इसकी जानकारी जिला प्रशासन को हालांकि करीब घटना के करीब एक सप्ताह बाद ही हो गई थी लेकिन जिला प्रशासन इस पर तो ध्यान नहीं दे रहा था और कुत्ता भूख और प्यास से तड़प रहा था जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने कुत्ते को भोजन और पानी की व्यवस्था करते रहे वहीं एक दिन पूर्व देर शाम को तहसीलदार राजीव यादव की अगुवाई में पशुपालन विभाग की टीम कुत्ते को उस बंद मकान से निकलने के लिए गई थी लेकिन नाकाम होकर वापस चली आई थी वही आज सुबह एक बार फिर तहसीलदार सदर राजीव यादव के नेतृत्व में पशुपालन विभाग की टीम गई जहां पर 3 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और इस ऑपरेशन के दौरान कुत्ते को दवा, और इंजेक्शन लगाकर पहले बेहोश किया और फिर उसे अपने कब्जे में लेकर अपने कार्यालय के और रवाना हो गए।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page