top of page
Search

‼️दो वर्षों से बिना छात्रों के चल रहे 46 विद्यालयों की मान्यता समाप्त,शिक्षा माफियाओं में मचा हड़कंप‼️

  • alpayuexpress
  • 4 hours ago
  • 2 min read

‼️दो वर्षों से बिना छात्रों के चल रहे 46 विद्यालयों की मान्यता समाप्त,शिक्षा माफियाओं में मचा हड़कंप‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

जून मंगलवार 23-6-2026

गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने नियमों की अनदेखी करने वाले और बिना छात्र संख्या के चल रहे स्व-वित्त पोषित विद्यालयों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दो साल से शून्य छात्र संख्या वाले प्रदेश भर के 465 विद्यालयों की मान्यता समाप्त हो गई है। इस बड़ी कार्रवाई की सबसे ज्यादा पूर्वांचल के 110 विद्यालय हैं। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह का पत्र आने के बाद कार्रवाई की जद में आने वाले विद्यालयों में खलबली मच गई है।  गाजीपुर की बात करें तो गाजीपुर में भी 46 विद्यालय संचालित किया जा रहे थे इस बात की पुष्टि खुद जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह ने करते हुए जानकारी दी

उन्होंने बताया कि प्रावधान है कि यदि कोई हाईस्कूल नवीन (वनटाइम) या इंटरमीडिएट नवीन वर्ग की मान्यता प्राप्त विद्यालय लगातार दो वर्षों तक किसी छात्र को परीक्षा में सम्मिलित नहीं कराता है या वहां कक्षाएं संचालित नहीं होती हैं तो विद्यालय की मान्यता स्वतः समाप्त समझी जाएगी।इसी नियम के तहत शैक्षिक सत्र 2024-25 और सत्र 2025-26 में शून्य छात्र संख्या और कक्षाएं संचालित न होने के कारण इन 465 स्कूलों की मान्यता स्वतः समाप्त हो गई है।

गाजीपुर में इन विद्यालयों की मान्यता समाप्त होने के बाद अब पूरे शिक्षा माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है जो इस तरह का विद्यालय का संचालन करते थे और इसी के आड़ में फर्जी वाडे भी किया करते थे खासकर यूपी बोर्ड की परीक्षा के बाद जब वह अपना तिकड़म लगाकर इन विद्यालयों को भी अपना केंद्र बना लिया करते थे और फिर छात्रों से धन उगाही कर नकल का कारोबार चलाते थे।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page