top of page
Search

प्रसिद्ध हथियाराम मठ पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे!...किया बुढ़िया माई का पूजन,स्थानीय भाजपा नेता रहे मौजूद

  • alpayuexpress
  • 2 days ago
  • 1 min read

प्रसिद्ध हथियाराम मठ पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे!...किया बुढ़िया माई का पूजन,स्थानीय भाजपा नेता रहे मौजूद

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ


जून रविवार 1-6-2025

गाज़ीपुर:- खबर ग़ाज़ीपुर जिले से है जहां पर धर्म-संस्कृति और राष्ट्रसेवा के संगम का साक्षी बना आज गाजीपुर जनपद का प्रसिद्ध हथियाराम सिद्धपीठ,जब दोपहर 1 बजे पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडे अपने काफिले के साथ वहां पहुंचे उनके साथ वाराणसी के पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्रकाश दुबे,स्थानीय भाजपा के वरिष्ठ नेता रणजीत सिंह और सौरभ सिंह मौजूद रहे मठ में पहुंचते ही पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बुढ़िया माई और मां दुर्गा का विधिवत पूजन-अर्चन किया धार्मिक अनुष्ठान की गरिमा को बढ़ाते हुए उन्होंने मठ के महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति महाराज से आशीर्वाद लिया और लगभग दो घंटे तक धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण पर विस्तृत चर्चा की इस अवसर पर माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक और भक्तिमय रहा पूजा के उपरांत डॉ. पांडे दोपहर 3 बजे बनारस की ओर रवाना हो गए

भाजपा के वरिष्ठ नेता रणजीत सिंह ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री का यह दौरा पूरी तरह धार्मिक और आध्यात्मिक रहा उन्होंने देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की निरंतर विजय के लिए मन्नत भी मांगी उन्होंने कहा कि डॉ. पांडे सदैव भारतीय संस्कृति, सनातन मूल्यों और राष्ट्र सेवा को सर्वोपरि मानते हैं और यह दौरा उसी की एक प्रेरणादायक रहा है

 
 
 

Commentaires


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page