top of page
Search

पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी!..इमरान उर्फ भोंदू घायल, तमंचा व बाइक बरामद

  • alpayuexpress
  • 2 hours ago
  • 2 min read

पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी!..इमरान उर्फ भोंदू घायल, तमंचा व बाइक बरामद

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

जुलाई बुधवार 29-7-2026

गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कासिमाबाद और नोनहरा थाना पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात और शातिर अपराधी इमरान उर्फ भोंदू गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, जिंदा कारतूस और बिना नंबर की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार थाना कासिमाबाद पुलिस बेद बिहारी पोखरा के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल से आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह बाइक मोड़कर तेज गति से अटवा मोड़ की ओर भागने लगा। सूचना मिलते ही थाना नोनहरा पुलिस भी सक्रिय हो गई और दोनों थानों की संयुक्त टीम ने आरोपी की घेराबंदी शुरू कर दी।

भागते समय आरोपी कागजीपुर गांव की ओर पहुंचा, जहां सड़क पर तीव्र मोड़ होने के कारण उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। पुलिस के अनुसार, खुद को घिरा देखकर आरोपी ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी इमरान उर्फ भोंदू के बाएं पैर के घुटने के नीचे गोली लगी और वह मौके पर ही घायल होकर गिर पड़ा। घायल आरोपी की पहचान इमरान उर्फ भोंदू पुत्र इरशाद, निवासी भटोली, थाना नोनहरा, जनपद गाजीपुर, उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई।तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा बिना नंबर की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page