‼️पीडीए को गांव-गांव जोड़ने में जुटी सपा!..जंगीपुर के बरही में लगी चौपाल‼️
‼️पीडीए को गांव-गांव जोड़ने में जुटी सपा!..जंगीपुर के बरही में लगी चौपाल‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
सितंबर रविवार 20-9-2026
ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर समाजवादी पार्टी अब अपनी पीडीए की यात्रा गांव-गांव पहुंचाकर पीडीए से जुड़े हुए लोगों को अब चुनावी मोड में लाने का काम शुरू कर दिया है और इसी को लेकर अब लगातार पीडीए चौपाल भी लगाया जा रहा है इसी के क्रम में आज जंगीपुर विधानसभा के बरही गांव में पीडीए चौपाल का कार्यक्रम राजभर समाज के लोगों के बीच लगाया गया था जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सलेमपुर के सपा सांसद रमाशंकर राजभर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे इस दौरान कार्यक्रम के आयोजक जंगीपुर विधानसभा के विधायक डॉ वीरेंद्र यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पीडीए को लेकर जिस तरीके से अखिलेश यादव ने पीडीए समाज के लोगों को जोड़ने का काम किया है उसके बाद से ही भारतीय जनता पार्टी के लोगों की नींद हराम हो गई है और अब गांव-गांव में पीडीए को जोड़ने का काम हो रहा है और 2027 में पीडीए ने सरकार बनाने का संकल्प भी ले लिया है। इस दौरान जंगीपुर विधानसभा की एक सड़क जो काफी खराब स्थिति में थी और उसे सड़क को बनाने का श्रेय भाजपा के लोगों ने लिया इस सवाल पर उन्होंने कहा कि वह बता दे की शासन में एस्टीमेट को लेकर कितनी बार गए हैं और किन-किन अधिकारियों से मुलाकात किया है मैं इस सड़क को लेकर सदन में भी उठाया इसके लिए अधिकारियों को पत्र भी लिखा और एस्टीमेट को पास करने का काम किया और जब एस्टीमेट पास हो गया और वह रोड भी बन गई वहीं अब भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से झूठ का पुलिंदा है ऐसे में इन भाजपाइयों से बचकर रहने की जरूरत है।





Comments